न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच छिड़े विवाद के बीच कूदे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अधर्म कर रही है। उधर मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस भेजकर जता दिया है कि कार्रवाई करके रहेगा, दूसरी तरफ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी मन बना लिया कि झुकने के बजाय और सरकार से लड़ेंगे।
अखिलेश यादव शंकराचार्य के मुद्दे पर लगातार प्रदेश सरकार और सीएम योगी को घेर रहे हैं। आज फिर उन्होंने कहाकि प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ सरकार अधर्म कर रही है, उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी अधर्म के रास्ते पर चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा सनातन में शंकराचार्य की पदवी सबसे बड़ होती है सरकार उन्हीं के साथ इतना खराब व्यवहार कर रही है, उनके समर्थकों औऱ साधु संतों को घसीटकर पीटने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य का पूरा सम्मान होना चाहिए।
दूसरी तरफ शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगने के बाद मेला प्रशासन ने उनको एक और नोटिस थमा दिया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार के अनुसार नोटिस किसी समय चुपके से शिविर पंडाल के पीछे चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेला प्रशासन के एक कर्मचारी ने ही नोटिस चस्पा होने की जानकारी उनको दी। उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से कहाकि अब प्रशासन बदले की भावना से काम कर रहा है, उन्होंने बताया कि नोटिस का जबाब तैयार हो गया है जल्द मेला प्रशासन को जवाब दे दिया जाएगा।



