logo

header-ad
header-ad
राहुल-ममता के बाद अखिलेश यादव का SIR पर बड़ा हमला

राहुल-ममता के बाद अखिलेश यादव का SIR पर बड़ा हमला

न्यूज प्लस डेस्क। SIR को लेकर प्रदेश दर प्रदेश विपक्ष का विरोध बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी, ममता बनर्जी के मुखर विरोध के बाद अब अखिलेश यादव ने उप्र में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप जड़े हैं।

 अखिलेश यादव ने कहा 2024 वह जहां-जहां जीते वहां वोट काटने की साजिश निर्वाचन आयोग कर रहा है। अखिलेश का आरोप है कि आयोग इन स्थानों में 50 हजार वोट काटने की साजिश कर रहा है लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे।

उधर राहुल गांधी और कांग्रेस भी SIR का मुद्दा नहीं छोड़ना चाहते। इसके विरोध में कांग्रेस 14 दिसंबर को रैली करने जा रही है, कहा जा रहा है रैली में राहुल और खरगे के अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और तमाम नेता मौजूद रहेंगे।

ममता बनर्जी ने तो पहले पश्चिम बंगाल में SIR न होने देने की चेतावनी दी थी, निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया शुरू की तो बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया। SIR को लेकर दबाव में पश्चिम बंगाल में एक बीएलओ की मौत हो गई। इसको लेकर भी ममता बनर्जी ने खासा विरोध जताया, उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा कि तीन साल काम तीन माह में कराया जा रहा है जिससे बीएलओ दबाव में हैं। SIR को लेकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टकराव बढ़ गया है, चुनाव आते-आते यह टकराव कहां तक पहुंचेगा कहा नहीं जा सकता है।

Leave Your Comment