अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष बड़ा खुलासा किया है उन्होने दावा करते हुए बयान दिया कहा कि मई के महीने में भारत-पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में 'पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों मे ये बात कही, ट्रंप बोले- "हमने कई युद्ध रोके। और ये गंभीर युद्ध थे, भारत और पाकिस्तान, जो चल रहे थे। वहाँ से विमान गिराए जा रहे थे। मुझे लगता है कि 5 जेट मार गिराए गए थे।
ट्रंप ने ईरान को लेकर भी जिक्र किया कहा- आपने हाल ही में ईरान में जो किया, उसे देखा, जहाँ हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया, लेकिन भारत और पाकिस्तान इस पर लड़ रहे थे, और वे आगे-पीछे हो रहे थे, और यह बढ़ता ही जा रहा था, और हमने इसे व्यापार के ज़रिए सुलझा लिया।
आपको बाता दें पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने लड़ाई में 5 भारतीय विमान मार गिराए थे। वहीं, भारत ने भी कहा था कि पाकिस्तान के कुछ विमान गिराए गए हैं। पाकिस्तान ने अपने किसी भी विमान के नुकसान से इनकार किया, लेकिन हवाई ठिकानों को निशाना बनाने की बात मानी थी।
पहलगाम हमला 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे। इसमें राजनयिक संबंध कम करना, जल संधि निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना। पाकिस्तान ने भी भारतीय नागरिकों के वीजा रद्द करते हुए अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।



