logo

BREAKING NEWS
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 119 सांसदों के हस्ताक्षर

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 119 सांसदों के हस्ताक्षर

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर हमलावर विपक्ष ने आखिकर कार अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की ओर से दिए गए नोटिस में 119 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं, लेकिन जिन राहुल गांधी को लेकर पूरा विवाद हुआ उनके हस्ताक्षर प्रस्ताव पर नहीं हैं।

राहुल गांधी के चीन के मुद्दे पर लोकसभा में चले गतिरोध को लेकर पूरा विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष पर हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि लोकसभा अध्यक्ष सरकार के इशारे पर विपक्ष से भेदभाव कर रहे हैं और राहुल गांधी को बोलने का समय नहीं दिया। कई दिन से जारी विवाद पर विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया था।

मंगलवार को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने 119 सांसदों के हस्ताभर वाला नोटिस आखिर सौंप दिया। इस प्रस्ताव पर कब चर्चा और वोटिंग होगी यह भी तय होना है, लेकिन इससे यह तय हो गया कि सत्ता और विपक्ष के बीच छिड़ी जंग फिलहाल शांत होने वाली नहीं है। सदन में मौका भले न मिला हो लेकिन राहुल गांधी सदन के बार लगातार अपने मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हैं।

Leave Your Comment