logo

header-ad
header-ad
दुनिया का सबसे पतला iPhone लॉन्च: iPhone 17 Air की कीमत ₹1.20 लाख से शुरू, जानें फीचर्स और खासियत

दुनिया का सबसे पतला iPhone लॉन्च: iPhone 17 Air की कीमत ₹1.20 लाख से शुरू, जानें फीचर्स और खासियत

एपल ने अपने सालाना "Awe Dropping" इवेंट में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन, आईफोन 17 Air, शामिल है। आईफोन 17 Air की शुरुआती कीमत भारत में ₹1,19,900 रखी गई है।

नए iPhone 17 सीरीज में चार मॉडल पेश किए गए हैं जिसमें आईफोन 17, आईफोन 17 Air, आईफोन 17 Pro, और आईफोन 17 Pro Max शामिल है। आइए, आईफोन 17 Air के फीचर्स, कीमत, के बारें में विस्तार से जानते है। और उपलब्धता पर विस्तार से नजर डालते हैं।

दुनिया का सबसे पहला आईफोन रिलीज हो चुका है आपको बता दें ये फोन देश ही नही बल्कि दुनिया का सबसे पहला स्मार्टफोन है कंपनी ने फोन के साथ-साथ एयर बाट्स भी रिलीज किए है जिसमें नई आधुनिकता दर्शाई गई है

iPhone 17 Air की खासियतें

डिजाइन और डिस्प्ले

iPhone 17 Air को 80% रिसाइकल्ड टाइटेनियम (Recycled Titanium) और टाइटेनियम-एल्यूमिनियम (Titanium-Aluminum) फ्रेम से बनाया गया है, जिसका वजन केवल 145g है। इसका स्लिम डिजाइन इसे स्टाइलिश और हल्का बनाता है। फोन में 6.5 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले स्क्रॉलिंग और एनिमेशन को बेहद स्मूथ बनाता है, जबकि लॉक स्क्रीन पर रिफ्रेश रेट 1Hz तक कम हो जाता है, जिससे बैटरी की खपत कम होती है। फोन के फ्रंट और बैक पर सेरामिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन है, जो पिछले मॉडल्स की तुलना में तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और चार गुना मजबूत क्रैक प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

परफॉर्मेंस

iPhone 17 Air में Apple का नया A19 Pro चिपसेट है, जो स्मार्टफोन Smart phone इंडस्ट्री में सबसे तेज चिप माना जा रहा है। यह चिप On-device AI processing को सपोर्ट करती है, जिससे ऐप्स और गेम्स की परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार देखने को मिलता है। फोन में 12GB RAM और iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो एप्पल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) फीचर्स के साथ और भी स्मूथ अनुभव प्रदान करता है। नई N1 नेटवर्किंग चिप ब्लूटूथ 6, वाई-फाई 7, और थ्रेड प्रोटोकॉल को सपोर्ट करती है, जबकि दूसरी पीढ़ी का C1X मॉडम बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, वाष्प चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी गर्मी को बेहतर तरीके से मैनेज करती है।

कैमरा

iPhone 17 Air में सिंगल 48MP वाइड रियर कैमरा है, जो शानदार फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता रखता है। हालांकि, सेकेंडरी रियर कैमरा न होने से कुछ यूजर्स को निराशा हो सकती है। फ्रंट कैमरा 24MP का है, जो बेहतर स्टेबलाइजेशन के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल्स को और शानदार बनाता है। नए AI फीचर्स ग्रुप सेल्फी के दौरान ऑटोमैटिक मोड स्विचिंग को सपोर्ट करते हैं।

कीमत और उपलब्धता

iPhone 17 Air की भारत में कीमत

  • 256GB: ₹1,19,900
  • 512GB: ₹1,39,900
  • 1TB: ₹1,59,900

बैटरी और अन्य फीचर्स

iPhone 17 Air में iOS 26 का Adaptive Power फीचर और N1 वायरलेस चिप की मदद से 30% तक कम बैटरी खपत होती है, जिससे यह एपल का अब तक का सबसे पावर-एफिशिएंट iPhone बन गया है। फोन eSIM-only है, यानी इसमें फिजिकल सिम ट्रे नहीं है, जो इंटरनल स्पेस बचाने और सिक्योरिटी बढ़ाने में मदद करता है। फोन को 20 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

Leave Your Comment