क्या आपका भी PF का पैसा फंसा हुआ है, क्या आप भी बार-बार कैफ़े के चक्कर लगा रहे है, तो आपके लिए जरूरी खबर सामने आ रही है, जिससे लोगो को राहत की सांस मिलन वाली है, कर्मचारियों को जल्द ही ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिलने जा रही है.
आपको बता दें कर्मचारी भविष्य निधि आयोग यानी EPFO प्रॉविडेंट फंड के ट्रांसफर, ट्रांजैक्शन और बैलेंस चेक के नियमों में समय-समय पर बदलाव करता रहता है. PF फंड से पैसे निकालने की नई सुविधा देता है. इससे सैलरीड क्लास को PF अकाउंट से पैसे निकालने में आसानी होती है। लेकिन अब कर्मचारियों को PF का पैसा निकालने मे और आसानी हो जाएगी। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बताया कि इसके लिए कर्मचारियों के PF अकाउंट्स को उनके बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है। हालांकि EPFO और केंद्र सरकार ने पैसा निकालने की प्रोसेस को लेकर अभी कुछ नहीं बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार अगले महीने, यानी जुलाई से डेबिट कार्ड से PF के पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर सकती है।
हालांकि, EPFO और केंद्र सरकार ने पैसा निकालने वाली प्रोसेस की कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है, वहीं, कहा जा रहा है कि ATM कार्ड से आप एक तय लिमिट तक ही PF का पैसा निकाल पाएंगे. यह खास तौर पर तब मददगार होगा जब मेडिकल, शादी, शिक्षा, हाउस लोन या अन्य कोई इमरजेंसी से पैसे की जरूरत होगी. अब PF अकाउंट से इमरजेंसी या जरूरत के समय 72 घंटे में ₹5 लाख तक निकाल सकेंगे। पहले ये लिमिट ₹1 लाख थी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने 24 जून को इसकी जानकारी दी।
क्या है UPI-PF लिंकिंग?
पीएफ यूपीआई इंटीग्रेशन की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है. आने वाले महीनों में खाताधारक अपने PF खाता को UPI प्लेटफॉर्म से लिंक कर सकेंगे. इससे वे PF खाते से सीधे अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे. यह खास तौर पर तब मददगार होगा जब मेडिकल, शादी, शिक्षा, हाउस लोन या अन्य कोई इमरजेंसी जैसी वजहों से पैसे की जरूरत होगी.



