logo

header-ad
header-ad
ITBP के जवान ने क्यों बरसाई ASI पर 18 गोलियां? हुई मौत, जाने पूरा मामला!

ITBP के जवान ने क्यों बरसाई ASI पर 18 गोलियां? हुई मौत, जाने पूरा मामला!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद ITBP कैंप में हड़कंप मच गया, एएसआई ने आरक्षक के सिर और सीने पर 18 गोलियां बरसाई हैं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि आईटीबीपी ( ITBP) कैंप में सोमवार को कांस्टेबल सरोज कुमार ने एएसआई (ASI) देवेंद्र सिंह को गोली मार दी. तत्काल अस्पताल ले जाए गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना सुबह 7 से 9 बजे के बीच हुई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है अब मामले की जांच कर रही है.

बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल बताई जा रही है और हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल बताई जा रही है

बताया जा रहा है कि ASI देवेंद्र सिंह दहिया और कांस्टेबल सरोज कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।। जिससे नाराज होकर कांस्टेबल ने उन पर फायरिंग कर दी। मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया हरियाणा के रहने वाले थे, जबकि आरोपी कांस्टेबल सरोज कुमार बिहार के बक्सर जिले का निवासी है। आरोपी अपने परिवार के साथ ITBP बटालियन कॉलोनी में रहता था। उसके 2 छोटे बेटे भी हैं।

Leave Your Comment