अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन के बाद भी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 42 वर्षीय शेफाली की अचानक मौत से उनके परिवार और चाहने वाले हैरान कर दिया है। फैंस को ये मानना मुश्किल हो रहा है कि कम उम्र में इतनी फिट एक्ट्रेस यूं दुनिया छोड़कर चली गई।
शेफाली जरीवाला के निधन के बाद मौत की कई वजह सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मौत वाले दिन घर में पूजा होने की वजह से व्रत पर थी। कई रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शेफाली की मौत की वजह लो बीपी बना। उनके ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ गई थी। कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि उन्होंने व्रत में होने के बावजूद उस दिन एंटी एजिंग का इंजेक्शन लिया था, जिसका वो नियमित तौर पर सेवन करती थी। वहीं पूजा घई ने कहा उस दिन उसने ड्रिप ली थी, विटामिन सी लेना बहुत नॉर्मल चीज है। मै खुद लेती हूं। हालांकि असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

शेफाली जरीवाला के मौत के बाद एक व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। ये व्हाट्सएप चैट मौत वाले दिन की बताई जा रही है, जिस दिन शेफाली की मौत हुई उस दिन उन्होंने एक खास प्लान भी बनाया था। वो उसी दिन रात 10 बजे अपने दोस्त और बिग बॉस 13 में उनके को-कंटेस्टेंट रहे एक्टर विशाल आदित्य सिंह से मिलने वाली थी।
शेफाली की मौत के बाद विशाल ने उनकी आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। बुधवार (25 जून) को दोनों के बीच यह बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को 4 से 5 पार्टी प्लेस भेजे थे, जहां वो मिल सकते थे। इस पर शेफाली ने कहा था, "आज तो सभी प्लेस भरे होंगे, क्या हम फ्राइडे को चले।" इस पर दोनों के बीच शुक्रवार को रात 10 बजे मिलने का प्लान बना था। हालांकि, उनका ये प्लान ट्रेजेडी में बदल गया। शेफाली और विशाल के बीच हुई यह आखिरी चैट थी।

आपको बता दें 27 जून की रात शेफाली कार्डियक अरेस्ट आया जिससे उनकी मौत हो गई। शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की थी और उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा, उन्होंने बिग बॉस 13 में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था, जहां लोगों ने उन्हें खूब पसंद भी किया था। शुक्रवार की देर रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला स्थित बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। बता दें उनके पति पराग त्यागी ही ले गए थे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।



