logo

header-ad
header-ad
हम प्यार करते है... सोनम-राज कुशवाहा ने कबूली अपने रिश्ते की बात, अब किस तलाश मे पुलिस!

हम प्यार करते है... सोनम-राज कुशवाहा ने कबूली अपने रिश्ते की बात, अब किस तलाश मे पुलिस!

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले के आरोपी सोनम और राज कुशवाहा ने बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुन सभी हैरान रह गए है, हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं...

मेघालय पुलिस के मुताबिक सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने अपने राजा रघुवंशी की जान लेने की साजिश रचने और उसे अंजाम देने की बात पहले ही कबूल कर ली थी। हाल ही में सोनम-राज कुशवाहा रिलेशन में होने की बात स्वीकार की है।

शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने बताया कि सोनम-राज कुशवाहा ने पूछताछ में प्रेम संबंध होने की बात कबूल ली है। उन्होंने कहा, 'हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। सोनम और राजा कुशवाहा पहले से एक दूसरे को जानते थे, ACP के मुताबिक, दोनों ने पहले ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।

आपको बता दें स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस चौंकाने वाली हनीमून केस की जांच कर रही है। टीम ने राजा रघुवंशी के परिवार की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने सोनम रघुवंशी का नार्को टेस्ट (Narco test) कराने की बात कही थी। पुलिस का कहना है कि उनके पास सारे जरूरी सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सोनम और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। मुझे नहीं लगता कि हमें नार्को टेस्ट करना चाहिए।

पुलिस का कहना है कि नार्को-एनालिसिस टेस्ट के नतीजे अदालत में मान्य नहीं होते हैं। इस मामले में सोनम और राज दोनों ने जो किया उसे स्वीकार कर लिया है, इसलिए नार्को टेस्ट की आवश्यकता नहीं है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और सबूतों को इकट्ठा करने में लगी है ताकि अदालत में एक मजबूत चार्जशीट पेश की जा सके।

उधर, इंदौर में जांच करने पहुंची शिलॉन्ग पुलिस की टीम को सोनम की अवैध पिस्टल मिली है। शिलॉन्ग एसपी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी शिलोम जेम्स के बताए मुताबिक एसआईटी ने इंदौर के इंडस्ट्रीज हाउस के पीछ स्थित नाले से एक सफेद थैली बरामद की है। जिसमें पिस्टल, 2 मैगजीन और 2 कारतूस मिले हैं। ये थैली सोनम के बैग में थी। इसके अलावा एसआईटी ने शिलोम जेम्स के घर के पास खड़ी कार से 50 हजार कैश भी बरामद किए हैं। ये रूपये उसने राज के लैपटॉप वाले बैग से निकाले से। राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को मेघालय के सोहरा के वाइसाडेम में की गई थी। इस केस में मुख्य आरोपी सोनम, राज कुशवाह समेत 8 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave Your Comment