logo

BREAKING NEWS
UP: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, दिनदहाड़े घटना को दिया था अंजाम

UP: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, दिनदहाड़े घटना को दिया था अंजाम

यूपी के हमीरपुर जिले में कल दोपहर एक घर पर दो लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दियाथा। और घर की अलमारी पर रखे सोने के गहने उठा ले गए थे। घटना के दौरान घर के लोगों के सामने लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी।

पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जिस पर कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे बाद रात के समय राठ कोतवाली क्षेत्र में घेराबंदी कर लूट के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लूट का कुछ सामान भी बरामद हुआ है।

आपको बता दें राठ कोतवाली इलाके में कल शनिवार की दोपहर प्रमोद सोनी के घर दो लुटेरे घुस गए। और अलमारी में रखें जेवर निकालकर भाग निकले।इस दौरान घर पर लोग भी मौजूद थे। लेकिन लुटेरों के पास चाकू देखकर घर वालों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लूट करने वाले दो अभियुक्तों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान रात के समय पुलिस को सूचना मिली कि नौहाई मोड़ के पास लूट का आरोपी है। जिस पर पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर अवैध तमंचे से फायर कर भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लूट के अभियुक्त राजेंद्र पुत्र हरगोविंद के दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को अवैध तमंचा, कारतूस और लूट गया मंगलसूत्र बरामद हुआ है। लूट का दूसरा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Leave Your Comment