logo

BREAKING NEWS
UP: ट्रेन में सवार यात्री की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों मे मचा हड़कंप, इस बात हुआ था विवाद

UP: ट्रेन में सवार यात्री की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों मे मचा हड़कंप, इस बात हुआ था विवाद

यूपी के बागपत से हैरन कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, दिल्ली से सहारनपुर के लिए रवाना हुई चलती ट्रेन में बागपत के पास एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की लोगो ने उसे इतना पीटा जिससे उसकी मौत हो गई, इस खबर के बाद परिजनों मे हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक दीपक दिल्ली में नौकरी करता था और शुक्रवार को दिल्ली से बागपत स्थित घर के लिए रवाना हुआ था, सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही फखरपुर स्टेशन के पास पहुंची तो यहां चलती ट्रेन में कुछ लोगों के बीच सीट को लेकर कुछ लड़को से विवाद हो गया। इसके बाद करीब 15 से 20 लोगों ने यात्रि को मारना शुरू कर दिया। लात- घूंसो और बेल्ट से उसे इतना पीटा-इतना पीटा और तब तक मरते रहे जब तक इसकी मौत नहीं हो गई। यह पूरी घटना शुक्रवार की है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोप स्टेशन से मौके से फरार होने मे कामयाब हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी और ट्रेन में सवार कई यात्रियों से पूछताछ भी की। जीआरपी का कहना है कि जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

बागपत के खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान का रहने वाला दीपक दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वो शुक्रवार को अपने घर आता था, और वो दिन भी शुक्रबार का था देर रात वह नौकरी के बाद दिल्ली से सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन से वापसी कर रहा था। तभी फखरपुर स्टेशन के पास दीपक का सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोकल लड़को से विवाद हो गया। इसके बाद करीब 15 से 20 लोगों ने उसे पीटने लगे। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर हटा दिया। बता दें दीपक परिवार का इकलौता लड़का था। 12 साल पहले दीपक की सावित्री से शादी हुई थी। दीपक के दो बच्चे भी थे। जीआरपी का कहना है कि जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

Leave Your Comment