logo

header-ad
header-ad
ट्रेन में सफर करना आज से महंगा, कितना बढा किराया, देखे 5 बड़े बदलाव

ट्रेन में सफर करना आज से महंगा, कितना बढा किराया, देखे 5 बड़े बदलाव

ट्रेन में सफर करना, पैन बनवाना, तत्काल टिकट बुकिंग समेत आज 1 जुलाई से 6 बड़े बदलाव हुए है। ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों को बड़ा झटका लगा है, भारतीय रेलवे ने टिकटों के दाम मे इजाफा कर दिया है। यानी की सफर जितना लंबा होगा, जेब पर उतना ही ज्यादा असर पड़ेगा. बता दें 24 जून को इसका एलान किया गया था।

आज से ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी के साथ-साथ 6 बड़े बदलाव हुए है। इसमें कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटने से लेकर रेल सफर महंगा होना जैसे बड़े बदलाव है। वहीं तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए IRCTC अकाउंट आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा तो इसके अलावा अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

आज से लागू 5 बड़े बदलाव

रेलवे के मुताबिक, नॉन एसी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। यानी सफर जितना लंबा होगा, जेब पर उतना ही ज्यादा असर पड़ेगा. अगर आप 500 किलो मीटर यात्रा कर रहे हैं, तो नॉन-एसी में 5 रुपए और एसी में 10 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। वहीं 1000 किलो मीटर के सफर पर एसी में 20 रुपए और नॉन एसी में 10 रुपए ज्यादा देने होंगे। हालांकि, कुछ कैटेगरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।  बता दें रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर किराए में बढ़ोतरी की जानकारी दी है. रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

1 जुलाई 2025 से नए पैन कार्ड (PAN CARD) के लिए आवेदन करने के लिए अब आवेदक के लिए आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा. अब तक पैन कार्ड के लिए बनवाने के लिए किसी भी वैध पहचान पत्र और बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होती थी, लेकिन पहली तारीख से ये नियम बदलवा हो चुका है। इस नियम के अनुसार यदि आपको पास आधार कार्ड नही है तो आप पैन कार्ड नहीं बनवा सकेंगे।

1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अनुमति सिर्फ ऐसे यूजर्स को होगी, जो अपने आईआरसीटीसी IRCTC अकाउंट के साथ आधार कार्ड नंबर को लिंक कर चुके हैं. आधार वेरिफाइड यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान OTP मिलेगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करके टिकट बुक कर सकेंगे।

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 58 रूपए सस्ता हो गया है। 

  • दिल्ली: ₹1723.50 से घटकर ₹1665 (-₹58.50)
  • मुंबई: ₹1674.50 से घटकर ₹1616.50 (-₹58)
  • कोलकाता: ₹1769.00 ₹1,826.00 (₹57)
  • चेन्नई: ₹1823.50 ₹1881.00 (₹57.50)

UPI ट्रांजैक्शन मे बदलाव: UPI ट्रांजैक्शन करते समय यूजर को सिर्फ अल्टीमेट बेनिफिशियरी यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करने को कहा था ।

Leave Your Comment