UP: हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई, मरने वालों में पिता, दो बेटियां और एक भतीजा शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों मे हड़कंप मच गया है हालांकि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअलल हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी लोग बुधवार रात स्विमिंग पूल से नहा कर वापस लौट रहे थे तभी हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर चार बच्चे और एक व्यक्ति सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग 10 फीट उछलकर सड़क पर गिरे। फिर तेज रफ्तार कैंटर के पहिए के नीचे आ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत पहुंचे। सभी को नजदीकी अस्पताल देवनंदनी ले गए। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर ड्राइवर मौके से भाग गया।
मृतकों में मोहल्ला रफीकनगर निवासी राजमिस्त्री दानिश (36) उनकी दो बेटियां मायरा (10), समायरा (7) के अलावा भाई सरताज के बेटे समर (8) और दोस्त रफीकनगर निवासी वकील के बेटे 8 वर्षीय माहिम को लेकर गुलावठी के गांव मिठ्ठेपुर गए थे।
CO अनीता सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने चार बच्चे सभी बाइक चालक को भी मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है, साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



