logo

header-ad
header-ad
दबंगई और पुलिस की मिली भगत से टूट रहा पीड़ित परिवार, न्याय की आस में दर-दर भटक रही महिला

दबंगई और पुलिस की मिली भगत से टूट रहा पीड़ित परिवार, न्याय की आस में दर-दर भटक रही महिला

कानपुर: सरकार भले ही महिला सुरक्षा के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ऐसा ही एक मामला चकेरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक पीड़ित मजदूर परिवार को न सिर्फ क्षेत्रीय दबंग की गुंडई का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि जब उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद मांगी, तो पुलिस ने भी आरोपी का ही साथ दे दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजा बाबू, जो पेशे से मजदूर हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बीते कई महीनों से स्थानीय दबंग शिवम भदौरिया उर्फ मिल्खा सिंह की दबंगई का शिकार हो रहे हैं। राजा बाबू का आरोप है कि शिवम उनसे आए दिन जबरन पैसों की वसूली करता है। विरोध करने पर न सिर्फ उनके साथ मारपीट करता है, बल्कि उनकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी की गई।

घटना उस समय और गंभीर हो गई जब कुछ दिन पहले राजा बाबू अपनी पत्नी को दवा दिलाने डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी शिवम सिंह ने रास्ते में रोककर पैसे की मांग की। जब राजा बाबू और उनकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की और महिला के साथ अभद्रता की।

इस पूरी घटना की शिकायत जब चकेरी थाना पुलिस से की गई, तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित का कहना है कि पुलिस भी आरोपी के प्रभाव में है और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि क्षेत्रीय दबंग खुलेआम तमंचा लहराते हुए धमकियां दे रहा है और क्षेत्र में अवैध वसूली कर रहा है।

परेशान राजा बाबू और उनका परिवार अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और दबंगई से तंग आकर घर छोड़ने को मजबूर हो गया है। पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश सरकार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ह

Leave Your Comment