उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने 15 साल छोटे संग प्यार कर बैठी, दोनों के बीच प्यार बढा तो वह प्रेमी संग फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय महिला, जो चार बच्चों की मां है, अपने से 15 साल छोटे 24 वर्षीय भांजे के साथ फरार हो गई और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, यह घटना सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 40 वर्षीय महिला की शादी 25 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां (20 और 18 साल की) और दो बेटे (17 और 10 साल के) हैं। महिला का पति रामचरन प्रजापति परिवार के जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में टाइल लगाने का काम करता था और अधिकांश समय घर से बाहर रहता था। इस दौरान महिला का अपने रिश्ते के 24 वर्षीय भांजे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
जानकारी के मुताबिक लगभग तीन साल पहले दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। घर आने-जाने के दौरान उनकी बातचीत प्रेम में बदल गई, और दोनों ने जीने-मरने की कसमें खाईं। 2024 में दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद महिला अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर भांजे के साथ रहने चली गई। जब पति को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो वह मुंबई से गांव लौट आया। उसने थाने में शिकायत दर्ज की। कुछ समय बाद महिला अपने पति के पास वापस लौटी और माफी मांगकर घर में रहने लगी। हालांकि, तीन दिन पहले वह फिर से अपने प्रेमी भांजे के साथ फरार हो गई। रविवार को दोनों थाने पहुंचे, जहां महिला ने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद की। इसके बाद दोनों पक्ष गांव लौटे, जहां पंचायत बुलाई गई। पंचायत में पति ने अपनी पत्नी की जिद को देखते हुए उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। पति रामचरन ने कहा कि उसे डर था कि कहीं पत्नी उसे कुछ खिला न दे या नुकसान न पहुंचाए, इसलिए उसने कोई ऐतराज नहीं किया।
महिला ने कही ये बात
महिला, जिसका नाम जानकी देवी बताया गया है, ने कहा कि उसका प्रेमी के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्तेदारी में पहली मुलाकात के बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं। उसने यह भी कहा कि अब उसे अपने बच्चों की याद नहीं आती और वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। हालांकि थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि महिला अपने प्रेमी के साथ रहेगी, जबकि चारों बच्चे अपने पिता के साथ रहेंगे। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा ने बताया कि महिला ने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए और अपने प्रेमी के साथ चली गई।



