logo

BREAKING NEWS
सुहागरात पर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा काम, घरवाले देख रह गए हैरान, दूल्हा भर्ती

सुहागरात पर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा काम, घरवाले देख रह गए हैरान, दूल्हा भर्ती

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहां सुहागरात के समय दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। उसने दूल्हे के नाजुक अंगों पर भी वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अनन-फनन पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

घटना फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र एक गांव की है यहां रहने वाले 21 साल के युवक की शादी करीब 4 महीने पहले कौशांबी जनपद की एक युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। बीते 5 जून को दूल्हा पक्ष धूमधाम से बारात लेकर कौशांबी पहुंचा था। 6 जून को दुल्हन को विदा कराकर वे घर लौटे। परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन रात करीब दो बजे जब लड़का सुहागरात के लिए कमरे में पहुंचा, तभी दुल्हन किसी बात को लेकर दूल्हे पर भड़क गई। उसने कमरे में रखे चाकू से दूल्हे पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है की दूल्हन ने न सिर्फ उस पर हमला किया बल्कि नाजुक अंगों पर वार किए जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हे चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो नजारा देख हैरान रह गए। दूल्हा खून से लथपथ हालत में पड़ा था। परिजनों ने उसे अनन-फनन अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comment