शादी हनीमून और हत्या, ये सुनना तो आसान है लेकिन हसते-खेलते परिवार की खुसियां चंद दिनों मे मामत मे बदल जाना ये महसूस करने बेहद मुश्किल है, उस मां से पूछियें जिसने अपने बेटे को खोया, उस बहन से पूछियें जिसने अपने भाई को खोया, और उस पिता से पूछियें जिसने अपना सहारा खोया हो, किसी को क्या पता था कि वो उनका विवाह नही बल्कि अपने बेटे की मौत को दावत दे रहे है।
हम बात कर रहे है इंदौर के राजा राजा रघुवंशी की जो अब इस दुनिया में नही है, लेकिन उसके हत्याकांड से जुड़े कई खुलासे लोगो को झकझोर कर रख दे रहे है। लोग कहां से लाते है हिम्मत, कहां से आता है खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला जज्बा है क्या इनमे इंसानियत नही होती। शर्म आनी चाहिए ऐसे लड़कियों को शर्मआनी चाहिए अपनी हरकतो पर, जिसने एक खुशहाल परिवार हसते-खेलते परिवार बेटा छीन लिया हो... शादी का लाल जोड़ा पहनने वाली सोनम के मन में सफेद रंग का सपना पल रहा था। वो सफेद था कफन का रंग और उसके इस सपने को साकार करने के लिए उसके साथ खड़ा था उसका आशिक, उसका राजदार और उसके सुहाग का कातिल राज कुशवाहा।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अभी तक कई खुलासे हो चुके है लेकिन अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है, और वो भी अर्थी और कफन का... राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम और राज कुशवाह को शिलॉन्ग कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। बता दें 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिला था फिर शव को घर लाया गया था। जिसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये सीसीटीवी फुटेज उस दिन का है, जिस दिन राजा का शव मेघालय से इंदौर उसके घर लाया गया था। जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। राजा के घर के फुटेज में हत्या का आरोपी राज कुशवाह भी दिख रहा है।
आपको बता दें ये तो पहले ही सामने आ चुका था कि राज कुशवाहा राजा के अंतिम संस्कार के वक्त उसके घर पर मौजूद था लेकिन वीडियो से पता चला है कि की राज कुशवाहा ही राजा के शव के लिए कफन का सफेद कपड़ा लेकर आया था। वीडियो में राज सोनम के पिता देवी सिंह के साथ नजर आ रहा है। वह देवी सिंह को बार-बार ढांढस बंधाता दिख रहा है, जबकि उसे पहले से ही इस वारदात की जानकारी थी। इसके बावजूद वह राजा के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि वह कॉल पर भी किसी से बात कर रहा है। पुलिस को शंका है कि वह यहां हो रही गतिविधियों की जानकारी किसी को कॉल पर दे रहा है। इस बात का भी अंदेशा है कि वह राजा के घर की पूरी जानकारी सोनम को दे रहा हो।
ये बात सिर्फ एक बेटे की ही नही है
कुछ ही दिनों मे मातम मे बदला जाना



