Close Menu
    What's Hot

    Gorakhpur: कार-बाइक में भीषण टक्कर, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद मौत का लाइव वीडियो

    June 1, 2025

    यूपी में नए डीजीपी की नियुक्ति पर ये क्या कह गए अखिलेश यादव?

    June 1, 2025

    Miss World 2025: थाइलैंड की ओपल सुचाता ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, भावुक होकर कहा- ये मेरी निजी जीत नहीं

    June 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • महाकुंभ 2025
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | देश | असम में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, 5 की मौत, 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
    देश

    असम में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, 5 की मौत, 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

    AnoopBy AnoopMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 05 31T153814.231
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में मौसम और भी ज्यादा बिगड़ा हुआ है। असम, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम में भारी बारिश हो रही है। असम में पिछले एक दिन में कामरूप जिले में भारी बारिश से लैंडस्लाइड हुआ जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

    असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन की घटनाओं के कारण बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। और राज्य के कुल 3 जिले और 5 राजस्व मंडल शहरी बाढ़ के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में कछार और कामरूप (मेट्रो) शामिल हैं। इन क्षेत्रो में लगभग 10 हजार से अधिक लोग बाढ़ और भूस्खलन के चपेट में आए हैं, जिनमें कई परिवारों कों सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में बीते 24 घंटे हुई तेज बारिश और तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है।

    हरियाणा और हिमाचल प्रदेश

    हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार को) प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जबकि 5 जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। इसके चलते प्रदेश का तापमान गिर सकता है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रहेगी। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है।

    मेघालय और जम्मू-कश्मीर

    मेघालय में शुक्रवार को तेज बारिश से पूर्वी खासी हिल्स जिले में भी लैंडस्लाइड हुई। एक महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति पानी में डूब गया। मावकिनरू ब्लॉक में पेड़ के नीचे दबने से 15 साल के लड़के की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को बर्फबारी हुई। इसके चलते गुरेज-बांदीपुरा रोड और मुगल रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-पानी का अलर्ट है। इस हालातों को देखते हुए स्थानीय लोगों के साथ-साथ टूरिस्ट को भी एडवाइजरी जारी की गई है।

    7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

    मौसम केंद्र जयपुर ने 31 मई को 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जून को भी 17 जिलों बारिश का अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 2 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से दो दिन राजस्थान के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेगी।

    Delhi IMD Weather Update Mumbai RAJASTHAN
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    यूपी में नए डीजीपी की नियुक्ति पर ये क्या कह गए अखिलेश यादव?

    June 1, 2025

    क्या हमले की आशंका? गुजरात-राजस्थान समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, इन राज्यों में होगा ब्लैक आउट

    May 31, 2025

    पीएम मोदी ने मंच पर पाक को ललकारा ! कहा- गोली का जवाब गोली से मिलेगा… सिंदूर भारत के शौर्य का प्रतीक

    May 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    Gorakhpur: कार-बाइक में भीषण टक्कर, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, CCTV में कैद मौत का लाइव वीडियो

    June 1, 2025

    यूपी में नए डीजीपी की नियुक्ति पर ये क्या कह गए अखिलेश यादव?

    June 1, 2025

    Miss World 2025: थाइलैंड की ओपल सुचाता ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, भावुक होकर कहा- ये मेरी निजी जीत नहीं

    June 1, 2025

    क्या हमले की आशंका? गुजरात-राजस्थान समेत 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, इन राज्यों में होगा ब्लैक आउट

    May 31, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.