logo

header-ad
header-ad
स्पाइसजेट बेड़े में शामिल करेगा 10 नए विमान, शुरू करेगा 300 नई फ्लाइट्स

स्पाइसजेट बेड़े में शामिल करेगा 10 नए विमान, शुरू करेगा 300 नई फ्लाइट्स

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। स्पाइसजेट एयरलाइंस जल्द अपने बेड़े में 10 और जहाज शामिल करने के साथ 300 से ज्यादा नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है। अपने विस्तार की रणनीति के तहत स्पाइसजेट घरेलू के साथ कुछ अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भी बढ़ाने जा रही है। नए विमानों के लिए एयरलाइंस की तरफ से MOU किया जा चुका है।

स्पाइसजेट एयरलाइंस के अनुसार वह अपने नेटवर्क और बेड़े में बड़ा विस्तार करने जा रही है। एयरलाइंस का टारगेट इस साल अपनी क्षमता को दोगुना से ज्यादा करने का है। स्पाइस जेट बोर्ड ने नए विमानों के साथ बेड़े में वेट एंड डैप लीज के साथ ग्राउंडेड विमानों की वापसी के जरिए बेड़े में कुल 60 विमान बढ़ाने की मंजूरी दी है।

एयरलाइंस ने तीन माह में अपनी कमाई में 100 करोड़ की बढ़ोत्तरी की है और अपने टारगेट को 225 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है। इस टारगेट को पाने के लिए स्पाइस जेट बोर्ड ने 300 से ज्यादा फ्लाइट्स बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। नई फ्लाइट्स से स्पाइसजेट को तो लाभ होगी है साथ ही विमान यात्रियों को भी फ्लाइट्स बढ़ने से फायदे के साथ बड़ी राहत मिलेगी।

Leave Your Comment