logo

header-ad
header-ad
हवाई यात्रियों को क्रिसमस का तोहफा, नवी मुंबई एयरपोर्ट से पहले दिन 4000 यात्रियों ने किया सफर

हवाई यात्रियों को क्रिसमस का तोहफा, नवी मुंबई एयरपोर्ट से पहले दिन 4000 यात्रियों ने किया सफर

न्यूज प्लस डेस्क, मुंबई। हवाई यात्रियों को क्रिसमस का बड़ा तोहफा मिला। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो गया, पहले दिन यहां से 9 शहरों के लिए 48 फ्लाइट्स में 4000 यात्रियों ने उड़ान भरी।

नवी मुंबई एयरपोर्ट को भारत के एविएशन क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से मुंबई की हवाई यात्रा क्षमता में बड़ी वृद्धि हो गई है, इसके साथ मुंबई दो हवाई अड्डों वाला भारत का पहला शहर बन गया है। सुबह 8 बजे जब पहली फ्लाइट लैंड हुई तो परम्परागत ढंग  वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। पहली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की थी जो बेंगलुरु से नवी मुंबई पहुंची। इसके बाद यहां से पहली उड़ान इंडिगो की रही जो हैदराबाद के लिए रवाना हुई। सीआईएसएफ ने हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है। नवी मुंबई एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रूप में रिकार्ड समय में पूरा किया गया गया है।

पहले दिन हवाई अड्डे से 9 घरेलू शहरों को जोड़ा गया, इन शहरों के लिए 48 उड़ानों के जरिए 4000 यात्रियों ने सफर किया। केंद्राय उड्डय़न मंत्री राममोहन नायडू ने इसके लिए बधाई दी और कहा मुंबई डबल एयरपोर्ट वाला भारत का पहला महानगर बन गया है। कुछ दिनों में ही यहां से और फ्लाइट्स शुरू होंगी और अधिक यात्री आ जा सकेंगे।

नए साल में मिलेगा एक और तोहफा हवाई यात्रियों को नए साल में नोएडा (जेवर) हवाई अड्डे के रूप में एक और बड़ा तोहफा मिलने वाला है। जनवरी में ही इसके शुरू होने की संभावना है। यह देश के बड़े हवाई अड्डों में से एक होगा, कई एयरलाइंस ने यहां से हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी की है।

Leave Your Comment