logo

header-ad
header-ad
कानपुर में जल्द एविएशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान

कानपुर में जल्द एविएशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के बीच जो साझेदारी बन रही है उससे कानपुर की झोली में बड़ी सौगात आयी है। जल्द कानपुर के नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) में एविएशन सेक्टर के लिए एक भारत-फ्रांस नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई द्विपक्षीय शिखर वार्ता में हुआ है।

 कौशिल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अनुसार भारत-फ्रांस सहयोग के तहत इस राष्ट्रीय विमानन कौशल उत्कृष्टता केंद्र की औपचारिक घोषणा की गई है। नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में युवाओं को विमानन के साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अच्छा प्रशिक्षण मिल पाएगा। कानपुर के साथ चार अन्य शहरों लुधियाना, भुवनेश्वर, हैदराबाद और चेन्नई में भी नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रस्तावित हैं। इन सेंटरों के लिए पीएम सेतु योजना के तहत बजट का आवंटन भी किया जा चुका है।

कानपुर में प्रस्तावित सेंटर के लिए पीएम सेतु योजना के तहत भारत और फ्रांस के बीच आशयपत्र पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसमें विमानन संग डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और संबंधित क्षेत्रों में युवाओं को अच्छा प्रशिक्षण मिल पाएगा। इससे एविएशन के साथ एयरोस्पेस और डिफेंस इकोसिस्टम की मजबूती मिलेगी। कानपुर में बनने जा रहे इस सेंटर से एविएशन के क्षेत्र में पेशेवरों की मांग पूरी होगी। यह पहल विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप कौशल विकास के साथ एविएशन, डिफेंस और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में युवाओं को अवसर दिलाएगी।

Leave Your Comment