न्यूज प्लस डेस्क, मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। बस से उतरकर सड़क पर खड़े यात्रियों को अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया, हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। शनिवार तड़के यात्रियों ने लघुशंका के लिए ड्राइवर से बस रुकवाई थी, ड्राइवर ने ग्रीनजोन के बजाय बस रास्ते में ही रोक दी। बस रुकते ही कुछ यात्री नीचे उतर गए, सभी बस के पास सड़क पर खड़े थे तभी तेज रफ्तार कंचेनर ने पहले बस में टक्कर मारी फिर नीचे खड़े यात्रियों को कुचल दिया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। एक्सप्रेस-वे पर लाशें बिछ गईं, धिकतर यात्रियों के चेहरे हुरी तरह कुचल गए और मौके पर ही 6 की मौत हो गई। कई की पहचान स्वेटर और कपड़ों से हुई। वहां से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया और पीड़ति परिवारों सो सांत्वना दी। साथी ही सीएम ने पुलिस अधिकारियों को पीड़ितों की हर तरह मदद का आदेश दिया। उधर कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसे खोज रही है और कंटेनर कब्जे में ले लिया है।



