logo

header-ad
header-ad
ममता-ईडी के बीच की रार सुप्रीमकोर्ट पहुंची, ईडी ने रखी सीबीआई जांच की मांग, सरकार ने कहा हमें भी सुनें

ममता-ईडी के बीच की रार सुप्रीमकोर्ट पहुंची, ईडी ने रखी सीबीआई जांच की मांग, सरकार ने कहा हमें भी सुनें

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। आई-पैक में छापे पर ईडी और ममता बनर्जी के बीच रार बढ़ गई है। हाईकोर्ट में तत्काल नहीं मिलने पर ईडी सुप्रीमकोर्ट पहुंच गई और याचिका में पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर डाली।

देश का यह पहला मामला होगा जब ईडी के अपने ही किसी मामले में सीबीआई जांच की मांग करनी पड़ी हो। दरअसल ईडी पहले कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची थी और ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल के डीजीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन वहां से तत्काल कोई राहत नहीं मिली। हंगामे के कारण कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख तय की है। इस पर शनिवार को ईडी सुप्रीमकोर्ट पहुंच गई।

ईडी ने सुप्रीमकोर्ट में याचिका दाखिल कर ईडी ने कहा है कि उसकी जांच के बीच ममता बनर्जी और वहां के पुलिस अधिकारियों ने बाधा डाली और फाइलें ले गए। जांच में रुकावट डालने और ईडी से खिलाफ पश्चिम बंगाल में एफआईआर दर्ज करने के मामले में ईडी ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। दूसरी तरफ बंगाल सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में केविएट दाखिल की है, सरकार की ओर से मांग की गई है कि बिना उसका पक्ष सुने कोई आदेश पारित न किया जाए।

दूसरी तरफ ममता बनर्जी और पूरी टीएमसी ईडी के खिलाफ सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार खासकर गृहमंत्री अमित शाह को निशाना बना रही है। दोनों तरफ से रार बढ़ती जा रही है, मामले में सीबीआई की दखल हुई तो जाहिर है मुद्दा और बढ़ा हो जाएगा।

Leave Your Comment