logo

header-ad
header-ad
सोहेल खान ने तेलुगू मूवी में मचाई धूम: एक्शन देख  सलमान ने की तारीफ

सोहेल खान ने तेलुगू मूवी में मचाई धूम: एक्शन देख सलमान ने की तारीफ

फेमस एक्टर और बॉलीवुड की जान यानी सलमान खान की ईद पर रिलीज 'सिकंदर' ने बॉक्‍स ऑफिस पर निराश किया। उनकी पिछली फिल्‍में 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' भी कमाल नहीं दिखा पाई थीं। लेकिन इस बीच उनके सबसे छोटे भाई सोहेल खान की नई फिल्‍म ने ओटीटी पर धूम मचा दी है। आपको बता दें, लंबे अरसे बाद बड़े पर्दे पर लौटे सोहेल की यह एक तेलुगू फिल्‍म है, जिसमें वह 1 मिनट 52 सेकेंड में एक सूखे कुएं के अंदर डेढ़ दर्जन से ज्यादा गुंडों की कुटाई करते दिख रहे हैं। इस एक्शन सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोहेल के फाइटिंग मूव्स देखकर फैंस हैरान रह गए। इस एक्शन सीन का वीडियो देखकर लोग सलमान को इससे सीख लेने को कह रहे हैं।

सोहेल खान भाई सलमान के साथ 2017 में ट्यूबलाइट मूवी में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने लवयात्री और दबंग 3 में कैमियो रोल प्ले किये। लंबे अरसे के बाद उनका एक्शन अवतार देखने को मिला है। 'मैंने दिल तुझको दिया' और 'फाइट क्लब' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके सोहेल खान की तेलुगु फिल्म 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' कुछ दिनों पहले बीते 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आपको बता दें, 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' जूनियर एनटीआर के सौतेले भाई की फिल्म है। 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' ने बॉक्स ऑफिस पर 12.89 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसे 16 मई 2025 को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। फिल्म से सोहेल खान ने शानदार कमबैक किया है।

सलमान ने की तारीफ

छोटे भाई सोहेल के एक्शन सीन को देखकर सलमान खान भी बहुत खुश हुए। उन्होंने अपने भाई की तारीफ करते हुए उन्हें आगे भी फिल्मों में बढ़िया काम करने के लिए प्रेरित किया।

सलमान को मिली छोटे भाई से सीखने की सलाह

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स तो सोहेल खान के ऐक्शन मूव्स से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने सलमान खान से कहना शुरू कर दिया है कि उन्हें छोटे भाई से 'मास एक्शन' सीखना चाहिए। आपको बता दें, इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकोई सोहेल की तारीफों के पुल बांधने में लगा है। यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'सोहेल खान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखना मजेदार है।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'ये सलमान खान से बेहतर हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'सुपर एक्शन और किलर फाइट सीन! सोहेल खान ने पठान के रोल में सचमुच आग लगा दी।' वहीं सोहेल खान के एक फैन ने लिखा है, 'भाई, मैंने सोहेल की सारी मूवी देखी, एक्शन बहुत जबरदस्त है भाई इसका।'

सलमान के फैंस निराश, कहा ये…

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्मों को लगातार मिल रहे ठंडे रिस्पॉन्स से उनके फैंस निराश दिख रहे हैं। अब सोहेल के ब्लॉकबस्टर सीन ने तो उनकी बेचैनी और भी बढ़ा दी है। सलमान के एक फैन ने सोहेल के लेटेस्ट एक्‍शन सीन का वीडियो X पर शेयर किया और लिखा- 'सोहेल खान वैसा ही कर रहे हैं, जो सलमान को करना चाहिए था… इस तरह का मास एक्‍शन सीन, जो भाई की फिल्मों से बुरी तरह से गायब है।

OTT पर हिंदी में देखें मूवी

आपकों बता दें कि फिल्‍म 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' में सोहेल खान के किरदार का नाम 'पठान' है। फिल्‍म में नंदमुरी कल्‍याण राम और सोहेल खान के अलावा विजयाशांति, सई मांजरेकर, श्रीक्रांत और भारत रेड्डी भी हैं। यह मूवी Amzon Prime Video पर हिंदी में भी उपलब्‍ध है। अगर बात करें मूवी की स्टोरी की तो वैजयंती एक पावरफुल और डेडिकेटेड पुलिस ऑफिसर है। उसका बेटा अर्जुन भी उसकी तरह पुलिस ऑफिसर बनना चाहता है। हालात से मजबूर होकर वो गैंगस्टर बन जाता है। बाद में उसे पता चलता है कि आतंकवादी पठान उसकी मां वैजयंती से बदला लेना चाहता है, जो एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी हैं और अर्जुन से दूरी बनाए रखती हैं। मां की रक्षा के लिए बिना जान की परवाह किए अर्जुन आतंकवादी पठान से भिड़ जाता है।

Leave Your Comment