logo

header-ad
header-ad
Love Marriage से गुस्साए सामाज ने दी तालीबानी सजा! कपल से करवाया ऐसा काम... वीडियो देख सभी हैरान

Love Marriage से गुस्साए सामाज ने दी तालीबानी सजा! कपल से करवाया ऐसा काम... वीडियो देख सभी हैरान

ओडिशा से एक चौकाने वाला मामले सामने आया है. जहां के प्रेमी जोड़े को तालीबानी सजा दी गई, ऐसा बस इसलिए क्योकि उन्होने समाज के खिलाफ लव मैरिज की थी, इस शादी से गुस्साए लोगो ने प्रेमी जोड़े के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देख सभी दंग रह गए है।

आपको बता दें देश मे ऐसी कई अतरंगी घटनाए सामने आती है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है, लेकिन इस घटना ने तालिबान सरकार की छाप छोड़ दी है, वीडियो ओडिशा के रायगढ़ जिले के कंजामाझीरा गांव का है जहां सामाजिक परंपराओं के खिलाफ जाकर विवाह करने वाले एक जोड़े को बेहद ही शर्मनाक और अमानवीय सजा दी गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

बताया जा रहा है की प्रेमी और प्रेमिका ने हाल ही में शादी की थी. उनका जुर्म इतना था कि उन्होंने गांव की परंपराओं के खिलाफ जाकर शादी की थी. इस शादी से गुस्साए समाज ने कपल के साथ सारी हैवानियत की हदें पार कर दी, पहले तो गांववालो के कपल को बैल की जगह जानवरों की तरह हल से बांधा और फिर खेत जुतवाया गया. इस दौरान डंडे से उनकी पिटाई भी की गई. लेकिन वहां मौजूद लोग दर्शक बनकर इस क्रूरता का मजा उठाते रहे. इस अपमानजनक सजा के बाद दोनों को फिर मंदिर ले जाया गया. वहां उनका शुद्धिकरण करके इस वर्जित विवाह को पवित्र किया गया।

https://twitter.com/AjitSinghRathi/status/1943924701522202730

जाने पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक गांव में एक युवा जोड़े ने सामाजिक रीति-रिवाजों की दीवार को तोड़ते हुए प्रेम विवाह किया। लेकिन यह विवाह उन परंपराओं के खिलाफ था। और सबसे बड़ी बात यह थी की युवक और युवती आपस में रिश्तेदार हैं. वह सगी बुआ का बेटा था। स्थानीय परंपराओं के अनुसार, इस तरह का रिश्ता ‘वर्जित’ माना जाता है। इस परंपरा को तोड़ना गांव के कुछ लोगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने प्रेम को अपराध मानते हुए, इस जोड़े को घोर अमानवीय सजा दे डाली।

Leave Your Comment