logo

BREAKING NEWS
शर्मनाक: कानपुर मे नाबालिग के साथ हैवानियत, जमकर पीटा, चप्पल में थूककर चटवाया, पेशाब... जांच में जुटी पुलिस

शर्मनाक: कानपुर मे नाबालिग के साथ हैवानियत, जमकर पीटा, चप्पल में थूककर चटवाया, पेशाब... जांच में जुटी पुलिस

कानपुर के गुजैनी से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है, जिसे सुन हर कोई दंग रह गया है, बताया जा रहा है कि युवक को धोखे से बुलाकर कमरे में ले गए। फिर उसके साथ हैवान जैसा व्यवहार किया गया। इस घटना के बाद शनिवार देर रात तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कानपुर के गुजैनी इलाके में दबंगों ने इंसानियत को तार तार कर रख दिया है रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग को धोके से बुलाकर कमरे में ले गए। कमरे में बंधक बनाकर उसे जमकर पीटा और चप्पल में थूककर उसे चटवाया और फिर मन नही भरा तो उसको पेशाब पिलाकर घटना का वीडियो भी बनाया। जिसे ब्लर कर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस में संज्ञान में लिया और पीड़ित से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की। तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित ने बताया कि 25 जून की शाम वह दुकान पर था, तभी जरौली फेज-दो निवासी दीपक पाल का फोन आया, उसने बताया कि वह राम गोपाल चौराहे के पास बैठा है उसे घरवालों ने निकाल दिया है। ये सुनकर किशोर दुकान बंद कर तुरंत वहां पहुंचा। फिर बातचीत करते हुए तीनों कार से नाबालिग किशोर को कमरे में ले गए। जहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। जिसका वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर नाबालिग किशोर की पिटाई की और चप्पल पर थूक चटाया गया। यही नहीं उसे दीपक ने पेशाब पिलाया। शांतनु पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। जबकि डीजे में चप्पल पर अपना थूक चटाया। इस दौरान नाबालिग छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन तीनों ने उसकी नहीं सुनी।

डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला गुजैनी थाना क्षेत्र का है। बता दें गुजैनी क्षेत्र में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर कास्मेटिक की दुकान चलाता है। घटना के समय नाबालिग किशोर अपनी दुकान पर बैठा था।


Leave Your Comment