logo

header-ad
header-ad
Patna: पारस हॉस्पिटल मे फिल्मी स्टाइल मर्डर करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, हत्या कर सड़क पर मनाया था जश्न

Patna: पारस हॉस्पिटल मे फिल्मी स्टाइल मर्डर करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, हत्या कर सड़क पर मनाया था जश्न

पटना के पारस के प्राइवेट हॉस्पिटल मे घुस कर युवक की हत्या करने वाले बदमाश गिरफ्तार हो चुके है, जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल से पटना पुलिस STF ने छापेमारी कर वारादात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

बता दें बिहार मे अपराध चरम पर है, आपराधियों को पुलिस का खौफ ही नही रह गया, दिन पर दिन कई हत्याओं की घटना सामने आ रही है, पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल मे जमकर गोलीबारी की गई थी जिससे एक व्यकित की मौत हो गई। घटना के बाद बदमाशों ने सड़क पर जश्न भी मनाया था। हालांकि पटना पुलिस STF ने शामिल सभी अपाराधियों को गिरफ्ताकर कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मताबिक यह भी बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी इस पूरे मामले में शामिल है, जिनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी बताया जा रहा है की कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या मामले में बाकी के 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. बल्कि एक बदमाश तौसीफ उर्फ बादशाह की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

कौन था चंदन?

बता दें मृतक चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था, चंदन मिश्रा पर हत्या कई अपराधिक मामले दर्ज है, इतना ही नही चंदन बक्सर में हुई केसरी नामक पेंट कारोबारी की हत्या के मामले में आरोपी था। पहले बक्सर में चंदन-शेरू गैंग का आतंक था, लेकिन बाद में विवाद के चलते शेरू और चंदन दोनो अलग-अलग हो गए। चंदन हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था, कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था, गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उसे पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उसकी हत्या कर दी गई इस वारदात की अभी तक किसी गैंग ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पुलिस को शक है कि शेरू गैंग ने हत्या को अंजाम दिया है।

CCTV मे कैद हुई वारदात?

ये कोई मिर्जापुर वेबसीरीज का सीन नही है ये वीडियो है बिहार-पटना के पारस हॉस्पिटल का जहां 5 बदमाश बिना किसी डर के फिल्म स्टाइम मे एंट्री करते है, सभी के पास हथियार होते है। हॉस्पिटल का CCTV फूटेज जिसमे साफ दिखाई दे रह है, फिल्मी स्टाइल मे 5 शूटर और सभी के हाथों मे हथियार और हथियारों के साथ मरीज वाले वार्ड में एक के बाद एक घुसते है और फिर चंदन की हत्या कर भागते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो मे बदमाश हत्याकांड के बाद बाइक पर जश्न मनाते दिखाई देते है।

Leave Your Comment