ट्रेन मे यात्रा करने वाले यात्रियों के एक बड़ी खबर सामने आ रही है, भारतीय रेलवे ने टिकटों के दाम मे इजाफा करने का एलान कर दिया है, जिससे आम लोगो के जेब पर असर करने वाला है हालांकि ये अभी तत्काल प्रभाव से लागू नही हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों की अलग-अलग कैटगरी का किराया बढ़ाने जा रहा है। यानी अब आपको AC और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने के लिए थोड़ा ज्यादा पैसे खर्च करना होगा। हालांकि, कुछ कैटेगरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर भी टिकट किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. अगर दूरी 500 किलोमीटर से ज्यादा है तो 0.5 पैसा प्रति किलोमीटर पर बढ़ेगा।

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि विभिन्न ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों का किराया उनमें दी जाने वाली सुविधाओं पर आधारित होता है और विभिन्न प्रकार के यात्री वर्गों के लिए अलग-अलग ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.
तत्काल टिकट मिलना कितना आसान?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेगा। यात्री को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ओटीपी दर्ज करके सत्यापन पूरा करना होगा। सत्यापित उपयोगकर्ताओं को तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। IRCTC ने कहा कि जो उपयोगकर्ता आधार से सत्यापित नहीं हैं, वे पंजीकरण के 3 दिन बाद ही IRCTC पर तत्काल, प्रीमियम तत्काल या ARP टिकट बुक कर सकेंगे। जबकि आधार सत्यापित उपयोगकर्ताओं पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं होगा। रेलवे ने यह भी कहा कि उसने AI तकनीक की मदद से 2.5 करोड़ से अधिक फर्जी और संदिग्ध IRCTC उपयोगकर्ता आईडी की पहचान की है और उन्हें निष्क्रिय किया है।



