logo

header-ad
header-ad
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! तत्काल टिकट मिलना हुआ आसान, बस करना होगा यें काम

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! तत्काल टिकट मिलना हुआ आसान, बस करना होगा यें काम

अगर आप भी कही जाने का प्लान बना रहे है और आपको भी तत्काल टिकट चाहिए तो परेशान होने की कोई जरूरत नही है क्योकि भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए तत्काल टिकट को लेकर बड़ा फैसला लिया है, रेलवे नई स्कीम के तहत जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार वेरिफिकेशन शुरू करेगा।

भारतीय रेलवे जल्द ही टिकट बुकिंग के वक्त ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इससे वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। आधार से लिंक आईडी वाले यात्रियों को तत्काल बुकिंग में प्राथमिकता मिलेगी। आईआरसीटीसी के एजेंटों को भी तत्काल विंडो खुलने के 10 मिनट तक बुकिंग की अनुमति नहीं है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।

https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1930292913579147360?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1930292913579147360%7Ctwgr%5Ebd39bb996923ace0d191a92f0f369d79db3e5fe4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fbusiness%2Frailway%2Faadhaar-verification-mandatory-for-tatkal-ticket-booking-soon-priority-access-10-minutes-early-indian-railway-plan%2Farticleshow%2F121628597.cms

आधार प्रमाणीकरण प्रणाली कैसे काम करेगी?

यात्री को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ओटीपी दर्ज करके सत्यापन पूरा करना होगा। सत्यापित उपयोगकर्ताओं को तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

IRCTC ने कहा कि जो उपयोगकर्ता आधार से सत्यापित नहीं हैं, वे पंजीकरण के 3 दिन बाद ही IRCTC पर तत्काल, प्रीमियम तत्काल या ARP टिकट बुक कर सकेंगे। जबकि आधार सत्यापित उपयोगकर्ताओं पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं होगा। रेलवे ने यह भी कहा कि उसने AI तकनीक की मदद से 2.5 करोड़ से अधिक फर्जी और संदिग्ध IRCTC उपयोगकर्ता आईडी की पहचान की है और उन्हें निष्क्रिय किया है।

IRCTC के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग के पहले 5 मिनट में 50% लॉगिन प्रयास बॉट्स के होते हैं, जिसके कारण असली यात्री टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। अब रेलवे ने एंटी-बॉट सिस्टम लागू किया है। इसने एक बड़ी कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) सेवा के साथ साझेदारी की है। सर्वर को भी बेहतर बनाया गया है।

कब लागू होगा नया सिस्टम?

रेल मंत्रालय ने कहा है कि ये नियम बहुत जल्द लागू किए जाएंगे। फिलहाल तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यात्रियों को इससे पहले कुछ काम करने होंगे। अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करें। सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो। अगर आप नए यूजर हैं तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि 3 दिन के इंतजार से बच सकें।

Leave Your Comment