logo

header-ad
header-ad
अब साल भर का FASTag 3000 रुपये में, 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे

अब साल भर का FASTag 3000 रुपये में, 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे

15 अगस्त 2025 के अवसर पर भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने निजी वाहन मालिकों के लिए FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की है। इस पास की कीमत 3000 रुपये है और यह नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे।

आपको बता दें FASTag वार्षिक पास एक प्रीपेड टोल भुगतान योजना है, जो विशेष रूप से निजी, गैर-वाणिज्यिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए डिज़ाइन की गई है। यह पास 3000 रुपये की एकमुश्त राशि पर उपलब्ध है, जो उपयोगकर्ताओं को एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो भी पहले हो) तक नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल-मुक्त यात्रा की सुविधा प्रदान करता है। यह पास मौजूदा FASTag के साथ जुड़ा होता है, इसलिए नया टाग खरीदने की आवश्यकता नहीं है।

FASTag वार्षिक पास के साथ-साथ, एक दूरी-आधारित भुगतान मॉडल भी शुरू किया गया है, जिसमें उपयोगकर्ता प्रत्येक 100 किलोमीटर के लिए 50 रुपये का भुगतान कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो कभी-कभी यात्रा करते हैं।

FASTag से होने वाले फायदें

सरकार सिर्फ 3000 हजार में सालभर की सुविधा दे रही है, जिसमे 200 टोल क्रॉसिंग की सुविधा, यानी प्रति ट्रिप औसतन 15 रुपये, जो सामान्य टोल शुल्क (50 रुपये या अधिक) की तुलना में काफी कम है। इससे बार-बार यात्रा करने वालों को 7000 रुपये तक की बचत हो सकती है। बार-बार FASTag रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं, जिससे समय और परेशानी कम होती है। टोल प्लाजा पर कैशलेस और तेज भुगतान से ट्रैफिक जाम कम होगा। यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य है, जो पहले पूरा हो। यह पास केवल NHAI और MoRTH द्वारा प्रबंधित नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मान्य है। स्टेट हाईवे, स्थानीय सड़कों या निजी टोल ऑपरेटरों पर सामान्य FASTag शुल्क लागू होंगे।

FASTag वार्षिक पास कैसे खरीदें?

FASTag वार्षिक पास को खरीदने और सक्रिय करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और उपयोगकर्ता के लिए सुविधाजनक है। राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmarg Yatra) डाउनलोड करें (Google Play Store या App Store से) या NHAI/MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें या वाहन पंजीकरण नंबर और FASTag ID दर्ज करें। सिस्टम स्वचालित रूप से FASTag की स्थिति (सक्रिय/गैर-ब्लैकलिस्ट), VRN लिंकेज और उचित चिपकने की जांच करेगा। 3000 रुपये का भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करें। FASTag वॉलेट बैलेंस से भुगतान की अनुमति नहीं है। भुगतान के बाद, पास आपके मौजूदा FASTag और वाहन पंजीकरण से लिंक हो जाएगा। आपको SMS के माध्यम से 15 अगस्त 2025 को सक्रियण की पुष्टि मिलेगी। यदि आप 15 अगस्त के बाद खरीदते हैं, तो पास भुगतान की तारीख से सक्रिय होगा।

Leave Your Comment