logo

BREAKING NEWS
आसमान में विमान का इंजन फेल, अटकी इंडिगो के 161 यात्रियों की सांसें गर्मी की छुट्टियों से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा 60% सीटें होंगीं फ्री ऑफ चार्ज क्या ईरान संकट से जन्म ले सकता है नया “कुर्दिस्तान”? - विश्लेषण अमेरिका को मंजूर नहीं अयातुल्ला का बेटा मोजतबा अली खामेनेई दशकों बाद युद्ध में टॉरपीडो का इस्तेमाल ईरान का युद्धपोत दो टुकड़ों में टूटा
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण

न्यूज प्लस डेस्क, नोएडा । आखिर 25 सालों बाद नोएडा का हवाई आसमान से जुड़ने का सपना आज (28 मार्च 2026) को पूरा हो गया। पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण किया, इसके साथ ही यहां से फ्लाइ शुरू हो गईं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नोएडा हवाई अड्डे के पहले फेस का लोकार्पण किया। पीएम मोदी के पहुंचने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्य स्वागत किया, इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में तेजी से एयरपोर्टों का निर्माण हो रहा है जिससे हवाई सेवाएं बेहतर हो रही हैं। उन्होंने बताया कि देश में 100 से अधिक नए एयरपोर्टों का निर्माण हो रहा है, उन्होंने बताया कि एयरलाइंस ने बहुत बड़ी संख्या में नए विमानों के आर्डर दिए हैं। इससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। एयरपोर्ट के लोकार्पण के साथ पीएम ने सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहाकि सपा ने नोएडा को लूटा, एटीएम बना दिया था। आज नोएडा विकास का इंजन है। उन्होंने उन किसानों को धन्यवाद जिन्होंने एयरपोर्ट के लिए जमीन दी है। उन्होंने कहाकि आपके योगदान से पूरे क्षेत्र में निकास का नया दौर शुरू होने जा रहा है। यूपी निवेश का बाजार बन रहा है। युद्ध के संकट में भी भारत तेजी से विकास कर रहा है। इसी के साथ एयर इंडिया, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट यहां से शुरू हो गईं।

आधुनिक तकनीकि से लैस नोएडा एयरपोर्ट

नोएडा एयरपोर्ट आधुनिक तकनीकि से लैस है, यहां घने कोहरे और तेज बारिश के बीच भी विमानों की लैडिंग और उड़ान हो सकेगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे और बीरिश में बहुत कम विजिबिलिटी के दौरान भी एयरपोर्ट पर आसानी से विमानों की लैडिंग और उड़ान हो सकेगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर लैडिंग सिस्टम (आईएलएस) के सबसे अच्ची तकनीकि कैट थ्री का इस्तेमाल किया गया है। 

एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर स्पर्श करने जा रही है। उन्होंने लिखा प्रधानमंत्री आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथन चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे साबित होगा, यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन और पीएम की सभा के दौरान कई लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई, यमुना नदी में भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। इस मौके पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश और देश दोनों के लिए एयरपोर्ट की शुरुआत बड़े गौरव के क्षण हैं।

Leave Your Comment