Close Menu
    What's Hot

    Weather update: इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में क्या बदलेगा मौसम?

    June 16, 2025

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

    June 15, 2025

    ये धर्म से ऊपर है… लव जिहाद पर आमिर खान का बड़ा बयान, बहन और बेटी पर कही ये बात !

    June 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | क्राईम | कानपुर में मां की हैवानियत, जिस हाथों से पाला उसी हाथों ने की मासूम की हत्या, गला घोटा फिर दांतों से चेहरा चबा डाला
    क्राईम

    कानपुर में मां की हैवानियत, जिस हाथों से पाला उसी हाथों ने की मासूम की हत्या, गला घोटा फिर दांतों से चेहरा चबा डाला

    AnoopBy AnoopMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 05 19T131909.505
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बच्चे तो भगवान का रूप होते है उस मासूम की क्या गलती होती है उस मासूम को क्या पता होता है, लेकिन मां तो आखिर एक मां होती है और बच्चों के लिए एक छाया होती है मां का प्यार अमर होता है और सारी दुनिया की परेशानियों से निजात दिलाता है लेकिन जब वही मां अपने ही मासूम से बच्चे की हैवानियत से हत्या कर देती है तो लोगो का दिल कांप उठता कुछ ऐसी ही हैरान कर देने वाली घटना कानपुर से आ रही है जिसे सुन हर कोई दंग रह गया है।

    कानपुर के नरवल में किसान सुशील यादव की पत्नी मनीषा (32) ने अपने एकलौते बेटे अनिरुद्ध (7) की गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद दांतों से उसके चेहरे को काटा और चबाया। हत्या करने के बाद वह शव को छत पर सो रहे बाबा के पास लिटा आई। उसके बाद नीचे आकर काम करने लगी। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी हुई। मनीषा एक महीना पहले गांव के रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई थी। वो प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। लेकिन पति और उसके परिजनं के दबाव में वो घर लौट आई थी। उसी खुन्नस में घटना को अंजाम देने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

    घटना के बाद पति सुशील यादव ने बताया कि वह पिता फूल सिंह, पत्नी मनीषा यादव और चार साल के बेटे अनिरुद्ध के साथ रहते थे। रविवार शाम को वह भैंस का दूध निकालने गया था, तब बेटा खेल रहा था। दूध लेकर रात में लौटा तो पत्नी आंगन में बर्तन धो रही थी। घर पहुंचते ही पत्नी ने कहा कि कोल्ड ड्रिंक पीने का मन है, ले आओ जाकर। इस पर उसने पूछा कि बेटा अनिरुद्ध कहां है, तो बोली पिता जी (ससुर) के पास ऊपर लेटा है। उसने कहा, पहले बेटे को दूध पिला दो, भूखा होगा। वह बोली उसे सोने दो मत जगाओ। सुशील नहीं माना और बेटे को दूध पिलाने के लिए लेने ऊपर चला गया। देखा, कि बेटे की आंखें खुली हुई थी और वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन बेटे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सुशील के शक जताने पर पुलिस ने मनीषा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हत्या की बात कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

    डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर की जांच की है। मौके से कई अहम साक्षी मिले हैं। शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच पूरी होते ही आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    kanpur kanpur breaking
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Anoop

    Related Posts

    Kanpur: 3 वर्षीय रेप पीड़िता हार गयी जिंदगी की जंग, हैलट मे तोड़ा दम

    June 13, 2025

    गंगा बैराज में डूबने से दो की मौत, एक को बचाया गया

    June 12, 2025

    मार दो इसे… 20 लाख दूंगी, राजा हत्याकांड का खौफनाक और डरावने सच का खुलासा

    June 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    Weather update: इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में क्या बदलेगा मौसम?

    June 16, 2025

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

    June 15, 2025

    ये धर्म से ऊपर है… लव जिहाद पर आमिर खान का बड़ा बयान, बहन और बेटी पर कही ये बात !

    June 15, 2025

    पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौंत, कई लापता

    June 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.