logo

header-ad
header-ad
करीबी से शादी से हो रही ‘मिर्गी’, आ रहे झटके

करीबी से शादी से हो रही ‘मिर्गी’, आ रहे झटके

न्यूजप्लस डेस्क, राजेश द्विवेदी। मिर्गी बच्चों और किशोरों में सबसे बड़ी न्यूरोलाजिकल स्वास्थ्य समस्या है। मिर्गी की बीमारी सबसे ज्यादा उन बच्चों और किशोरों को होती है, जिनके माता-पिता की शादी करीबी रिश्तों में हुई है। साथ ही परिवार में मिर्गी का इतिहास रहा है तो उन परिवारों में अगली पीढ़ी को मिर्गी हो सकती है। मिर्गी लड़कों में सबसे ज्यादा पाई गई है।

इसका खुलासा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में क्रास सेक्शनल स्टडी में किया गया है। स्टडी में 1232 बच्चों और किशोरों (उम्र6-19) को लिया गया। स्टडी मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलाजी, कम्युनिटी मेडिसिन और बाल रोग विभाग ने संयुक्त रूप से की।
स्टडी में पाया गया कि 59 यानी 4.7 फीसदी बच्चे और किशोर मिर्गी के शिकार हैं। इसमें 60 फीसदी लड़के रहे। 57.6 फीसदी ग्रसित मिर्गी केस ऐसे रहे , जिनके माता-पिता करीबी रिश्ते से संबंधित रहे। स्टडी में मल्टीपल लॉजिस्टिक रिग्रेशन विश्लेषण और प्रश्नावली से रिजल्ट निकाले गए।

यह भी रिजल्ट सामने आए -
-मिर्गी के अधिकांश केस 6-10 साल की उम्र में मिले
-ग्रसित बच्चों और किशोरों की आधी से ज्यादा माताएं नौकरीपेशा रहीं
-62.7 फीसदी में मिर्गी की फैमली हिस्ट्री मिली-52 फीसदी से ज्यादा केस में झटके -अकड़न और बेहोशी के दौरे बार-बार मिले

क्या बोले डॉक्टर-
स्टडी में पाया गया है कि करीबी रिश्तों में शादी और फैमली हिस्ट्री के चलते ही बच्चों और किशोरों में मिर्गी होती है। एक हजार में पांच बच्चे इसकी चपेट में आने का औसत आया है। उम्र बढ़ने के साथ यह बीमारी गहराती जाती है लेकिन अगर इलाज को लगातार किया जाता रहे तो इस पर नियंत्रण किया जा सकता है।
-डॉ.नवनीत कुमार, पूर्व प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

Leave Your Comment