logo

header-ad
header-ad
लखनऊ: ASP की पत्नी ने की आत्महत्या पहले की थी दिव्यांग बच्चे को मारने की कोशिश, CCTV वीडियो वायरल

लखनऊ: ASP की पत्नी ने की आत्महत्या पहले की थी दिव्यांग बच्चे को मारने की कोशिश, CCTV वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। CB-CID में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (28) ने बुधवार, 30 जुलाई 2025 को पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

आत्महत्या से पहले नितेश सिंह ने कथित तौर पर अपने 12 वर्षीय दिव्यांग बच्चे को मारने की कोशिश की, जिसका एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार दोपहर करीब 4 बजे की है, जब महानगर पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में रहने वाली नितेश सिंह का शव उनके आवास में पंखे से लटका हुआ मिला। उस समय एएसपी मुकेश प्रताप सिंह अपने कार्यालय में थे, जबकि उनकी 12 वर्षीय बेटी घर पर थी और अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। बच्ची ने शाम को अपनी मां को फंदे पर लटका देखा और तुरंत अपने पिता को सूचित किया। मुकेश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महानगर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

CCTV में कैद हुआ मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नितेश सिंह ने आत्महत्या से पहले अपने दिव्यांग बच्चे को मारने की कोशिश की। वीडियो में नितेश कथित तौर पर बच्चे के साथ गलत तरीके से व्यवहार करती दिख रही हैं, पहले तो नितेश सिंह दिव्यांग बेटे का मुंह तकिया से दबाती दिखती हैं। बच्चा दूर हटने की कोशिश करता है तो तकिया छोड़कर वह दोनों हाथों से उसकी गर्दन दबाने लगती हैं। इस दौरान बच्चा छटपटाने लगता है। जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। हालांकि, पुलिस की जांच जारी है।

https://twitter.com/hemendra_tri/status/1950904091028201565

मृतक महिला नितेश के भाई, फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ने अपने जीजा मुकेश प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमोद का दावा है कि मुकेश की एक अन्य महिला से नजदीकियां थीं, जिसके चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने कहा कि मुकेश की प्रताड़ना के कारण नितेश पिछले सात महीनों से अपने मायके में रह रही थीं और हाल ही में लखनऊ लौटी थीं। प्रमोद ने यह भी आरोप लगाया कि नितेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनकी बहन ने इस उत्पीड़न के चलते आत्महत्या का कदम उठाया।

लखनऊ की DCP ममता रानी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच में नितेश के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है, और उनका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था। डीसीपी ने कहा, "शाम 4 बजे हमें सूचना मिली कि पुलिस लाइन में एक अधिकारी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बता दें नितेश सिंह फिरोजाबाद के एक बसपा नेता और पूर्व विधायक की बेटी थीं। उनके परिवार में उनकी 12 वर्षीय बेटी और पति मुकेश प्रताप सिंह हैं। इस घटना से पुलिस महकमे और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नितेश के मोबाइल फोन और डायरी की जांच शुरू की है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comment