logo

header-ad
header-ad
कानपुर: मृत बेटे को न्याय दिलाने की गुहार, पीड़िता मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कानपुर: मृत बेटे को न्याय दिलाने की गुहार, पीड़िता मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट जनसुनवाई केंद्र में उस समय भावुक क्षण देखने को मिला जब एक वृद्ध मां ने अपने मृत बेटे को न्याय दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर आख़िल कुमार से गुहार लगाई। पीड़िता शकुंतला द्विवेदी का आरोप है कि उनके बेटे सौरभ द्विवेदी को भूमाफियाओं ने मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया।

शकुंतला द्विवेदी ने बताया कि उनके बेटे सौरभ का एक प्लॉट था, जिस पर भूमाफियाओं की नज़र थी। सौरभ को जबरन वह प्लॉट अपने नाम करवाने के लिए धमकाया जाता था। अधिवक्ता होने के नाते उसे फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती थी, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ ने उत्पीड़न की शिकायत खुद पुलिस कमिश्नर से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, क्योंकि पुलिस स्वयं आरोपियों से मिली हुई थी। पीड़िता के अनुसार, जब सौरभ ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी, तो उसने आत्महत्या कर ली।सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि सौरभ की मौत के बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर उसमें छेड़छाड़ की और साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की, जिससे आरोपी बच सकें।

शकुंतला द्विवेदी ने संकल्प लिया है कि वह अपने बेटे की मौत का बदला लेकर रहेंगी और दोषी भूमाफियों को जेल भिजवाकर ही चैन लेंगी। इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर आख़िल कुमार ने पीड़िता की बात गंभीरता से सुनते हुए जांच का भरोसा दिलाया है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जाजमऊ में मजदूर की मौत

कानपुर के जाजमऊ में ठेकेदार की लापरवाही के चलते मजदूर की जान चली गई, बता दें छत की ढलाई करते समय तीन मंजिला इमारत से गिरे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं परिजनों ने ठेकेदार पर जबरन काम करवाने का आरोप लगाया हैं, घटना के बाद से ठेकेदार फरार चल रह हैं, वहीं घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस घायलवस्था में मजदूर को कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया, बता दें मजदूर की दर्दनाक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया हैं, मामला थाना जाजमऊ क्षेत्र के वाजिदपुर का बताया जा रहा हैं।

कानपुर

कानपुर चकेरी पुलिस ने फतेहपुर की ओर से आ रही मवेशियों से लदी गाड़ियों को पकड़ा है, जिसमें करीब 300 मवेशी होने की आशंका है, यह कार्रवाई चकेरी थाना क्षेत्र के चौराहे पर की गई। हालांकि, इस 'गुडवर्क' को लेकर अब चकेरी पुलिस की भूमिका पर ही सवाल उठने लगे हैं, प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि इन मवेशियों को उन्नाव जिले के एक स्लॉटर हाउस ले जाया जा रहा था। एसीपी राम टेके की इस कार्रवाई को मवेशी तस्करों के लिए बड़ी मुसीबत माना जा रहा है, और यह खुलासा अब लखनऊ तक चर्चा का विषय बन गया है,पकड़े गए चालकों से गहन पूछताछ जारी है ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

कानपुर

ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित "बैठक रेस्टोरेंट" में बीती रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे कई लोग घायल हो गए…. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत 5 से 6 लोग रेस्टोरेंट में घुस आए और वहां मौजूद कर्मचारियों तथा अन्य ग्राहकों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, हमलावरों ने एक कर्मचारी को घंटों तक पीटा, जब कुछ लोग उसे बचाने के लिए आगे आए, तो दबंगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा, इन आरोपियों की गुंडई का आलम यह था कि जब मौके पर ग्वालटोली पुलिस पहुंची, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है… घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सूत्रों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave Your Comment