logo

BREAKING NEWS
Kanpur: साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Kanpur: साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद हाईटेक तरीकों से भोले-भाले लोगों को ठगते थे। ये आरोपी खुद को साइबर पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराते और जबरन उनके खातों से पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे।

पुलिस को पोर्टल पर कुल 66 शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर साइबर टीम ने जांच कर गैंग को ट्रेस किया और गिरफ्तारियां कीं। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 बायोमैट्रिक मशीनें, पेमेंट मशीन, 102 सक्रिय सिम कार्ड, 1 वोडाफोन सिम, 12 बैंक व क्रेडिट कार्ड और कैशलेस लेनदेन के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे आम नागरिकों को कॉल कर खुद को साइबर पुलिस अधिकारी बताते और फिर फर्जी बहाने बनाकर उनके बैंक खातों से ठगी कर लेते थे। पुलिस अब आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन से अपील की है कि किसी अनजान कॉल या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें।

Leave Your Comment