कानपुर के आर्य नगर में मलबे में दबकर हुई व्यक्ति की मौत के बाद, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद भी मुआवजा न मिलने से नाराज परिजनों ने पहले भैरव घाट पर विरोध जताया और फिर शव को रेव 3 चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कर्नलगंज, अमित चौरसिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन पर दबाव डाल रही है। उनकी मुख्य मांग है कि मृतक के बच्चों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे अपना विरोध जारी रखेंगे। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे परिजनों की मांगों पर विचार कर रहे हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जाने पूरा मामला
कानपुर के आर्यनगर मे हुआ एक दर्दनाक घटना हुई, यहां कोहना थाना क्षेत्र के आर्यनगर में मंगलवार शाम पुरानी बिल्डिंग तोड़ते समय दीवार मजदूर के ऊपर ही गिर गई, जिसमें पुराना कानपुर का रहने वाला मजदूर नीरज दब गया। सूचना मिलते ही मौक पर पहुचीं पुलिस ने दीवार से बदे मजदूर को निकलवाकर हैलट में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें मृतक 38 वर्षीय नीरज कुमार पुराना कानपुर रानी के बगीचा का रहने वाला है, उसके दो छोटे बच्चे भी है। मृतक की मां का कहना है की हमें घटना की कोई जानकारी नही दी गई, और न ही हमारे बेटे को देखने दिया। मामला शनिवार का है, बुधवार को मुआवजे क़ी मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने भैरव घाट से शव उठाकर वीआईपी रोड पर रख कर जाम लगा दिया। उधर जाम लगने से वीआईपी रोड पर करीब एक घंटे जाम लग गया। जाम क़ी सूचना मिलते ही कर्नलगंज एसीपी अमित चौरसिया पूरे सर्किल फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को करीब एक घंटे तक समझाने की कड़ी मशक्क्त क़ी, तब जाकर परिजन माने। एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिजनों की पूरी मदद की जाएगी।
कोहना थानाक्षेत्र के आर्य नगर में अनिल कुमार गुप्ता के मकान को मजदूर तोड़ रहे थे। मंगलवार को अचानक मकान का एक पिलर गिर गया। जिसमें पुराना कानपुर का रहने वाला मजदूर नीरज दब गया। गंभीर हालत में उसे हैलट में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।



