Close Menu
    What's Hot

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

    June 15, 2025

    ये धर्म से ऊपर है… लव जिहाद पर आमिर खान का बड़ा बयान, बहन और बेटी पर कही ये बात !

    June 15, 2025

    पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौंत, कई लापता

    June 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | बिजनेस | भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी के लिए गुरुवार का दिन तीन बुरी खबरें लाया।
    बिजनेस

    भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी के लिए गुरुवार का दिन तीन बुरी खबरें लाया।

    Having not yet visited Sector 10, follow these steps for a free upgrade.
    newsplus24x7By newsplus24x7July 15, 2024Updated:January 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 01 04T124339.402
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहली- अमेरिका में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए उन पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोप लगे। न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में यह केस दर्ज हुआ था। क्या है पूरा मामला देखिए खास रिपोर्ट में।

    गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। इस खबर के आने के बाद उनकी नेटवर्थ में 1.02 लाख करोड़ रुपए की कमी आई। उधर, केन्या ने अडाणी ग्रुप के साथ बिजली ट्रांसमिशन और एयरपोर्ट विस्तार की डील रद्द कर दी। दोनों डील 21,422 करोड़ रुपए की थीं। आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 8 शेयरों में गिरावट है। इससे पहले गुरुवार को भी अडाणी ग्रुप के 10 में से 9 शेयरों में गिरावट आई थी। आपको बतातें हैं मामला कहां से शुरू होता है।

    New Project 2025 01 04T124458.135

    अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर के अनुसार, अडाणी की कंपनी को हाल ही में केंद्र की कंपनी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 12 गीगावॉट (12 हजार मेगावॉट) सौर ऊर्जा देने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। लेकिन, SECI को सौर ऊर्जा खरीदने के लिए भारत में खरीदार नहीं मिल पा रहे थे। खरीदारों के बिना ये डील मुमकिन ही नहीं थी। ऐसे में अडाणी ग्रीन एनर्जी और एज्योर पावर ने सरकारी अफसरों को रिश्वत दी। 2021 में अडाणी आंध्र के तत्कालीन सीएम (जगनमोहन रेड्‌डी) से मिले और वहां की राज्य सरकार 7 हजार मेगावाट बिजली खरीदने के लिए राजी हो गई। आंध्र के अफसरों को प्रति मेगावॉट 25 लाख रु. यानी कुल 20 करोड़ डॉलर यानी 1750 करोड़ रु. घूस दी गई। ओडिशा ने इसी तरह 500 मेगावॉट बिजली खरीदी थी।

    इसके बाद जुलाई 2021 से दिसंबर 2021 के बीच SECI ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से बिजली खरीदने के समझौते किए। घूस के पैसे देने के लिए दोनों कंपनियों ने कथित तौर पर अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से 17.5 करोड़ डॉलर यानी 1478 करोड़ रु. जुटाए। अपनी भूमिका छिपाने के लिए कोड इस्तेमाल किया। अडाणी का कोड नेम ‘न्यूमेरो यूनो’ या ‘द बिग मैन’ था। डील एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग से की गई। अडाणी पर आरोप है कि रिश्वत के इन पैसों को जुटाने के लिए उन्होंने अमेरिकी निवेशकों और बैंकों से झूठ बोला। अमेरिका में मामला इसलिए दर्ज हुआ, क्योंकि प्रोजेक्ट में अमेरिका के इन्वेस्टर्स का पैसा लगा था और अमेरिकी कानून के तहत उस पैसे को रिश्वत के रूप में देना अपराध है।

    अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर यानी करीब 2200 करोड़ रुपए की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे थे। यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है। 24 अक्टूबर 2024 को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में यह केस दर्ज हुआ था। बुधवार को इसकी सुनवाई में गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल को आरोपी बनाया गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि गौतम या सागर अडाणी अमेरिकी अदालत में पेश होंगे या नहीं, क्योंकि वे कोर्ट में पेश हुए बिना अपने ऊपर लगे अभियोग खारिज करवाने का प्रयास कर सकते हैं।

    वहीं अडाणी ग्रुप ने सभी आरोपों को आधारहीन बताया है। ग्रुप ने कहा – ‘अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के डायरेक्टर्स के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूनाइटेड स्टेट्स सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। हम उनका खंडन करते हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने खुद ही कहा है कि अभी ये सिर्फ आरोप हैं। आरोपियों को तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक कि वे दोषी साबित न हो जाएं।

    अब आपको बताते हैं अडाणी समह का सफर। 24 जून 1962 को जन्मे कॉलेज ड्रॉपआउट गौतम अडाणी गुजरात से हैं। 1980 के दशक की शुरुआत में मुंबई की डायमंड इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई थी। इसके बाद 1988 में एक छोटी एग्री ट्रेडिंग फर्म के साथ अडाणी ग्रुप की शुरुआत की। ये अब एक ऐसे ग्रुप में बदल गया है, जो कोल ट्रेडिंग, माइनिंग, लॉजिस्टिक्स, पावर जेनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन तक फैला हुआ है।

    अडाणी ग्रुप ग्रीन एनर्जी, एयरपोर्ट्स, डेटा सेंटर्स और सीमेंट इंडस्ट्री में भी है। गौतम अडाणी ने अपने ग्रुप को दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूसर बनाने के लिए 2030 तक 70 अरब डॉलर (590848 करोड़ रुपए) का निवेश करने का कमिटमेंट किया है। गौतम अडाणी की पत्नी प्रीति की अगुआई में 1996 में अडाणी फाउंडेशन की स्थापना हुई थी। अडाणी फाउंडेशन भारत के ग्रामीण इलाकों में काम कर रहा है। वर्तमान में फाउंडेशन देश के 18 राज्यों में सालाना 34 लाख लोगों की जिंदगी बेहतर करने में मदद कर रहा है। प्रीति पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने डेंटल सर्जरी (BDS) में ग्रेजुएशन किया है। अब देखना ये है कि अमेरिका द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद क्या अडाणी गिरफ्तार होंगे या फिर बाहर रहकर वो अपने आरोपों को खारिज करने में सफल होंगे।

    Gautam adani Mumbai
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    newsplus24x7
    • Website

    Related Posts

    एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की सूचना से मचा हड़कंप !

    June 13, 2025

    पीएम मोदी ने चिनाब आर्च ब्रिज का किया उद्घाटन किया, बोले- ये भारत का पहला केबल-सपोर्टेड रेलवे ब्रिज

    June 6, 2025

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें! तत्काल टिकट मिलना हुआ आसान, बस करना होगा यें काम

    June 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाएगा ब्लैक बॉक्स, जानिए क्या होता CVR-FDR ?

    June 15, 2025

    ये धर्म से ऊपर है… लव जिहाद पर आमिर खान का बड़ा बयान, बहन और बेटी पर कही ये बात !

    June 15, 2025

    पुणे में बड़ा हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौंत, कई लापता

    June 15, 2025

    पैसे लेकर चली जाती हैं… तलाक और एलिमनी पर ये क्या कह गए सलमान खान ?

    June 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.