logo

BREAKING NEWS
हरियाणा मे  इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी की हत्या, जिस पिता ने पाला उसी ने गोलियों से भूना, ये रही वजह?

हरियाणा मे  इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी की हत्या, जिस पिता ने पाला उसी ने गोलियों से भूना, ये रही वजह?

हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है जिसे सुन कर किसी का दिल कांप उठा है, कहते है दुनिया मे पिता का होना बहुत जरूरी होता वो अपनी संतान को हर एक खुशी देने के लिए कुछ भी करता है, लेकिन जिस पिता ने अपनी संतान को उंगली पकड़कर चलना सिखाया हो वो उसकी जान भी ले सकता है, जी हां गुरुग्राम की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

गुरुग्राम जिले में 25 साल की इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली राधिका ने अपने शानदार खेल से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वो टेनिस की दुनिया में भारत की ओर से उभरते हुए चेहरों में शामिल रहीं राधिका यादव न केवल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी थीं, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थीं। लेकिन उसे क्या पता था की उसकी यही कामयाबी उसके लिए काल बन जाएगी।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थीं, जिससे अच्छी कमाई हो रही थी। उसके पिता दीपक यादव को लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है। कई दिनो से इसी बात को लेकर घर मे बवाल चल रहा था। आरोपी पिता ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा। लेकिन, राधिका नहीं मानी और दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दीं। हालांकि, पहले सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हत्या करने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।

पुलिस का कहना है पिता ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की क्योंकि वह एकेडमी बंद नहीं कर रही थी. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर ये कैसे संभव है कि जिस पिता ने अपनी बेटी को खेल में आगे बढ़ाने के लिए बचपन से ही सपोर्ट किया है. सवाल तो ये भी उठ रहा है कि राधिका यादव अपना ये एकेडमी कई सालों से चला रही थीं. पुलिस की ये दलील किसी के गले नहीं उतर रही है।

पुलिस ने आरोपी राधिका के पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी जब्त कर लिया है. राधिका यादव एक उभरती हुई भारतीय टेनिस खिलाड़ी थीं, राधिका का जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था। उन्होंने कई इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) और विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) टूर्नामेंट्स में भाग लिया था। राधिका ने (ITF) की डबल्स रैंकिंग में 113वां स्थान प्राप्त किया था और हरियाणा की महिला डबल्स श्रेणी में वह पांचवें स्थान पर रहीं। 2024 में ट्यूनीशिया में हुए W15 टूर्नामेंट में पहुंची थीं।

Leave Your Comment