न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। हवाई सफर करने वालों लिए इंडिगो ने न्यू ईयर का बड़ा तोहफा दिया है। इंडिगो ने धमकेदार न्यू ईयर सेल-2926 लॉन्च की है, एयरलाइंस यात्रियों को किराए में भारी रियायत के साथ खास ऑफर भी दे रही है।
इंडिगो ने 24 घंटे पहले ही सेल इनटू 2026 लॉच की जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के किराए में भारी रिय़ायत दी है। सस्ते टिकटों के साथ इंडिगो इस ऑफर में कई रोमांचकारी सुविधाएं भी दे रही है। जो हवाई यात्री नए साल में घूमने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए इंडिगो का यह ऑफर बेहद फायदेमंद साबित होगा। इंडिगो का यह ऑफर 13 जनवरी से शुरू हो चुका है, और लोग 16 जनवरी 2026 तक टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं।
इस ऑफर के तहत बुकिंग करने वाले यात्री 20 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 के बीच यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को टिकटों की बुकिंग यात्रा से कम से कम 7 दिन पहले करनी होगी। इंडिगो के इस ऑफर में घरेलू उड़ान का टिकट 1499 और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 4499 रुपये रखी गई है। इस ऑफर में प्रीमियम प्रोडेक्ट को भी शामिल किया गया है, इसके किराए की शुरुआत 9999 रुपये रखी गई है।



