logo

BREAKING NEWS
इतनी गोली मारूंगी... हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

इतनी गोली मारूंगी... हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

यूपी के हरदोई का एक वीडियो सोशल मीडिया छाया हुआ है, यहां एक पेट्रोल पंप पर युवती ने अचानक पेट्रोल पंपकर्मी के सीने पर रिवॉल्वर तान दी, यह देख सभी हैरान रह गए, हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर मां-बाप और बेटी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। रिवॉल्वर को भी सीज कर दिया है।

मामला बिलग्राम थाना क्षेत्र के सांडी रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप का है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वी़डियों के मुताबिक पहले तो युवकी के पिता और पेट्रोलकर्मी के साथ कहासुनी होती रही फिर अचानक पेट्रोलकर्मी ने युवती के पिता को धक्का दे दिया, पिता की ये बेइज्जती देखने के बाद बेटी ने गुस्से में आकर पेट्रोल पंपकर्मी के सीने पर रिवॉल्वर तान दी। कहा- तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई पापा को हाथ लगाने की। इतनी गोली मारूंगी कि परिवार वाले पहचान नहीं पाएंगे।ऐसा होते ही कर्मी सन्न रह गया और वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। हालांकि पास में खड़े अन्य कर्मचारियों और लड़की के पिता ने किसी तरह समझाकर उसे दूर किया।

पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV में कैद हो गई। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर बिलग्राम पुलिस ने एहसान खां, हुसनबानो और अरीबा खां के खिलाफ धारा 35(3) के तहत नोटिस तामिल किया गया और लाइसेंसी रिवॉल्वर 32 बोर मय 25 अदद जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की। रिवॉल्वर को सीज कर दिया है।

जानें पूरा मामला?

शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला गिगयानी निवासी एहसान खान (60) टाइल्स की दुकान चलाते हैं। रविवार को पत्नी हुसनबानो और बेटी अरीबा के साथ कार से कहीं गए थे। अरीबा ने नीट की परीक्षा दी है। शाम को वापस लौटते समय करीब 7 बजे बिलग्राम के सांडी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराने के लिए रुके। पति-पत्नी कार से उतर गए और पंपकर्मी से CNG भरने के लिए कहा। इस पर उसने बेटी को भी उतरने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा- बेटी कार से नहीं उतरेगी। पंपकर्मी और एहसान से विवाद हो गया। इसका एक मिनट का वीडियो सामने आया है।

Leave Your Comment