वाराणसी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बेटे ने अपने ही पिता और बहन की हत्या कर दी। युवक पत्नी के साथ मिलकर पिता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी, हत्या की खबर मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक बहन को जमीन देने से नाराज था। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
रिपोर्ट के मुताबिक मृतक पिता प्रतापनगर कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय रामदीन भारद्वाज जलकल विभाग के चालक पद से रिटायर थे बेटी शिवकुमारी गाजीपुर जिले के जलालाबाद हरदासपुर की निवासी थीं। परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी विवाद को लेकर मंगलवार सुबह फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला कुछ ज्यादा ही बिगड़ गया और आरोपी पुत्र ने पिता को लोहे की रॉड पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौक हो गई, जब इससे भी मन नही भरा तो ईंट से सिर और मुंह को कुचलना शुरू कर दिया। ऐसे मे बेटी चीख पुकार सुन पिता को बचाने दौडी तो युवक ने बहन के भी सिर पर सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो प्रशासन के होश उड़ गए। हालांकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। मौके पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस उपायुक्त नीतू और कैंट एसीपी नितिन तनेजा और कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा तैनात रहे। पुलिस के अनुसार, मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया है। साथ ही घटनास्थल से ईंट और लोहे की रॉड मिली है।



