logo

header-ad
header-ad
माइक्रोवेव अवन का गर्म खाना दिल के लिए भारी

माइक्रोवेव अवन का गर्म खाना दिल के लिए भारी

माइक्रोवेव अवन में खाना गर्म कर खाने का लगातार चलन बढ़ रहा है लेकिन अवन का गर्म खाना दिल के लिए भारी पड़ रहा है। दिल ही नहीं यह खाना शरीर में तमाम तरह के नुकसान भी पैदा कर रहा है। अवन में ज्यादातर लोग खाना प्लास्टिक मेक के अलग बर्तनों में खाना गर्म करते हैं , जिसका केमिकल्स रिएक्शन भी होता है। इसमें ट्रांसफैट पनपने से दिल को खतरा पैदा हो सकता है।

यह खुलासा दिल के मरीजों की केस स्टडी में हुआ है। जयपुर कृष्णा हार्ट सेन्टर के निदेशक डॉ.संजीव कुमार सिंघल ने बताया कि लोगों को माइक्रोवेव अवन और पैक्ड-फास्ट फूड से बचना होगा। दिल के रोग के लिए बार-बार जीवनशैली को जिम्मेदार माना जा रहा है लेकिन अनुवांशिक और प्रदूषण भी दिल की बीमारी को बढ़ाने में अहम किरदार की भूमिका निभा रहा है।
एलपीएस से डीएम कर चुके डॉ.सिंघल कहते हैं कि वेज या नॉन वेज दोनों खाना खा सकते हैं पर हर किसी को ध्यान देना होगा कि वह कितनी कुल कैलोरी ले रहा है। एक्सरसाइज करें पर अगर फलों-सब्जियों के साथ सलाद का सेवन करेंगे तो हार्ट को दुरस्त रखने का रास्ता भी बनाएंगे।

Leave Your Comment