logo

header-ad
header-ad
यूपी के सहारनपुर में दिल दहलाने वाली घटना- परिवार के पांच लोगों की गोली से मौत, सामूहिक आत्महत्या मान रही पुलिस

यूपी के सहारनपुर में दिल दहलाने वाली घटना- परिवार के पांच लोगों की गोली से मौत, सामूहिक आत्महत्या मान रही पुलिस

न्यूज प्लस डेस्क, सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, यहां घर के अंदर एक कमरे में परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक कमरे के अंदर अमीन, उसकी पत्नी, मां औऱ दो बेटों के शव मिले, पांचों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। कमरे से तीन लोडेड तमंचे बरामद हुए हैं, जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि परिजनों को गोली मारकर अमीन ने खुद आत्महत्या की है, हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 सहारनपुर में सरसावा कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अशोक की बहन भी उसी कॉलोनी में ही रहती है। सुबह किसी काम से उसने भाई को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कॉल करने पर भी जब फोन किसी ने नहीं उठाया तो वह अपने बेटे प्रीत संग भाई के घर पहुंची तो कोई दिखाई न दिया। बेटा सीढ़ी लगाकर घर में पहुंचा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। पुलिस की शुरुआती जांच में अमीन की छाती औऱ बच्चों के माथे पर गोलियों के घाव मिले हैं। एसएसपी आशीष तिवारी के मुताबिक सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है, उन्होंने कहा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave Your Comment