जंग के साए ने बिगाड़ा बाजार का मूड, तेजी पर लगा ब्रेक, ग्लोबल टेंशन ने उड़ाए निवेशकों के होश, अब आगे क्या ?
Apr 09, 2026
-
मंगलवार आज यानी 4 मार्च को सोना-चांदी के भाव मे बढ़ोतरी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार कल सोने का दाम 85,320 रुपए पर था। और आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 479 रुपए बढ़कर 85,817 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 19 फरवरी 2025 को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो कल चांदी की कीमत 94,398 रुपए किलो था। वहीं आज 1 किलो चांदी की कीमत 94,873 रुपए प्रति किलो हो गई है। यानि की चांदी कीमत आज 475 रुपए बढ़ी है, इससे पहले चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।