logo

header-ad
header-ad
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जेल में शुरू किया अनशन, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जेल में शुरू किया अनशन, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी

न्यूज प्लस डेस्क, देवरिया। एक बार फिर कानून और सत्ता के गलियारों से जुड़ा मामला सुर्खियों में है, पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर जेल में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उन्होंने कुछ सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं, मांग न मानी जाने से वह आहत हैं इसलिए आमरण अनशन पर बैठे हैं। शनिवार को उनको कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें जेल से लगातार दूसरे दिन कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट में पेशी से पहले अमिताभ ठाकुर ने मीडिया को बताया कि उनके साथ सरकार अन्य़ाय कर रही है। उन्होंने इससे संबंधित कुछ सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं लेकिन वह उनको उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। वह जो भी पत्र लिख रहे हैं उनको बीच में गायब किया जा रहा है लेकिन उनको न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है। उनके आमरण अनशन को लेकर जेल प्रशासन परेशान है।

दूसरी तरफ मुकदमे की जांच कर रहे अधिकारियों को कोर्ट में साक्ष्यों के साथ जांच अधिकारी को कोर्ट ने तलब किया गया है। जहरीले कफ सिरप प्रकरण में शुभम जायसवाल के करोड़ों की बेनामी संपत्ति को जप्त किया किया है, इसी मामले में अमिताभ ठाकुर को भी आरोपी बनाया गय़ा है।

पूर्व आईपीएस एमिताभ ठाकुर के वकील अभिषेक शर्मा ने बताया कि केस की जांच 1999 से हो रही है लेकिन अब तक ममले में कुछ भी नहीं मिला है। उनका कहना है कि केस के से तथ्य कोर्ट में उनकी तरफ से जमा कर दिए गए हैं, उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि अब तक इस मामले में जो भी कार्रवाई हुई है कोर्ट के सामने पेश करायी जाए। उनके वकील ने भी कोर्ट में गिरफ्तारी के समय के सीसीटीवी फुटेज देने की मांग की है।

Leave Your Comment