logo

header-ad
header-ad
पटना के पारस अस्पताल मे गोलीबारी, 1 की मौत, मचा हड़कंप

पटना के पारस अस्पताल मे गोलीबारी, 1 की मौत, मचा हड़कंप

बिहार मे अपराध चरम पर है, आपराधियों को पुलिस का खौफ ही नही रह गया, कई हत्याओं के बाद एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पटना के प्राइवेट अस्पताल मे जमकर गोलीबारी की गई जिससे एक व्यकित की मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है की चंदन पहले गोलीबारी के एक अपराध में बक्सर के बेउर जेल में बंद था, पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना की सूचना पर SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, "बक्सर जिला के एक दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे और एक में ये सजायाफ्ता भी हैं। इनको बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाजरत होने के कारण इनको पैरोल दिया गया था। संभवतः इनके विरोधी गुटों के लोगों ने इसे गोली मारी है। कई गोलियां लगी हैं। अभी इलाजरत है। बक्सर पुलिस की मदद से गैंग के लोगों की पहचान की जा रही है। शूटर की तस्वीर मिल गई है।

पारस अस्पताल गोलीबारी की घटना पर पटना सेंट्रल रेंज IG जितेंद्र राणा ने कहा, "बक्सर ज़िले के निवासी चंदन मिश्रा नामक अपराधी को पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने उसे गोली मार दी। उसका इलाज चल रहा है... उसे कई गोलियां मारी गईं... बक्सर पुलिस की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है

शाहपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या की घटना पर एसपी पटना नगर (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने बताया, "प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। किसी धारदार हथियार से सिर पर वार करके युवक की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के CCTV भी देखे जा रहे हैं। जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा। प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला लग रहा है।

पारस अस्पताल गोलीबारी की घटना पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में गुंडाराज कायम हो गया है। अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रहा। पटना में जहां सरकार बैठी है, जहां पुलिस मुख्यालय है वहां अस्पताल में घुस पर गोली मारी जा रही है। अपराधी राज कायम हो गया है।

पारस अस्पताल गोलीबारी की घटना पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "...बिहार पूरे देश के लिए सामूहिक चिंता का विषय होना चाहिए... बिहार में हर दिन अपराध होते हैं... क्या यही क़ानून का राज है?... प्रधानमंत्री बिहार में फैक्ट फाइंडिंग टीम कब भेजेंगे?

पारस अस्पताल गोलीबारी कांड के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से रोका गया। उन्होंने कहा, मैं राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध करूंगा, बिहार में नर्स, डॉक्टर, कोई भी सुरक्षित नहीं है... ये नेता सिर्फ़ पैसे के बल पर राजनीति कर सकते हैं, अपराधियों का चयन उनकी जाति के आधार पर किया जाता है, फ़र्ज़ी एनकाउंटर किए जाते हैं। ये गोली चलाने वालों को बचाते हैं, बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है। ये माफियाओं को पनाह देते हैं... बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं। भाजपा सरकार चला रही है..."

Leave Your Comment