मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘शिक्षक धन्यवाद समारोह’ का भव्य उद्घाटन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नासा के एक्सिओम-1 मिशन के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले अन्तरिक्ष यात्री श्री एयटन स्टिब एवं नोएडा इण्टरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर डा. विक्रम सिंह ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा को बढ़ाया।
समारोह की खास बात रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सी.एम.एस. के 19 आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. टॉपर्स को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस वर्ष की आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर राष्ट्रीय फलक पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में 99.213 परसेन्टाइल अर्जित कर उच्च सफलता का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. छात्र अपूर्व मिश्रा को भी एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा, इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित होकर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाने वाले पाँच छात्रों अमन तिवारी, प्रशान्त सिंह, देवांशी सक्सेना, रजत सिंह एवं अनुश्री सचान को भी सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व अन्य गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन करते हुए विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों व छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षक छात्रों के सर्वांगीण विकास को समर्पित है और बधाई के पात्र हैं। शिक्षक छात्रों का हौसला व प्रेरणास्रोत होते हैं और भावी पीढ़ी को महान बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर ही है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि अपने गुरूजनों को भरपूर सम्मान करें।
विशिष्ट अतिथि श्री एयटन स्टिब, अन्तरिक्ष यात्री, एक्सिओम-1 मिशन, ने अन्तरिक्ष मिशन की चर्चा करते हुए कहा कि सी.एम.एस. की अभूतपूर्व उपलब्धियों व प्रतिष्ठा से मैं अभिभूत हूँ। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अपने संबोधन में भारत सरकार की नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि विश्व नागरिक के रूप में छात्रों का विकास करना समय की माँग है। उन्होंने शिक्षकों का आहवान किया कि छात्रों के चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दें। सी.एम.एस. के क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड एवं सुपीरियर प्रिन्सिपल सुश्री सुस्मिता घोष ने सी.एम.एस. शिक्षकों की वर्ष भर की उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया।
इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी प्रस्तिुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शभारम्भ स्कूल प्रार्थना एवं वंदेमातरम् की सुमधुर प्रस्तुतियों से हुआ। इसके अलावा, सर्वधर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्राथना, प्रार्थना नृत्य एवं कोरियोग्राफी आदि विभिन्न प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। सी.एम.एस. के पूर्व छात्र एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डा. सुमित गलवानी ने ‘ए.आई एवं एजूकेशन’ विषय पर सारगर्भित भाषण दिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों श्री अंकुर दुबे, श्री दीपक निगम एवं श्री अनुराग भूषण के साथ ही सी.एम.एस. महानगर की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डये को खास तौर पर नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह में ‘सी.एम.एस. विजन-2025’ की झलकियाँ भी प्रदर्शित की दिखाई गई।
सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक व शिक्षिकाओं ने आज विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक उत्थान की पुरजोर अपील की।