logo

header-ad
header-ad
छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, 3 करोड़ है कीमत

छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, 3 करोड़ है कीमत

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर में मंगलवार को प्रशासन की टीम ने 40 कमरों वाली उसकी आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाया गया है, आज लगभग आधे कमरों को तोड़ दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कल यानि सोमवार को बलरामपुर की आलीशान कोठी पर नोटिस चस्पा दिया गया था। उसके अगले ही दिन मंगलवार को प्रशासन की टीम 3 बुलडोजर लेकर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस कोठी को गिराने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। जिसने भी छांगुर बाबा की ढाई बीघे में फैली सफेद रंग की आलीशान कोठी की तस्‍वीर देखी, दंग रहा गया। बताया जा रहा है कोठी में 70 से ज्यादा कमरे और हॉल हैं। इनमें 40 कमरों वाले हिस्से को अवैध बताया गया है। कोठी में 15 किलोवाट के सोलर लगे थे। कोठी के अंदर की शानोशौकत देखकर अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। जांच में पता चला है कि छांगुर बाबा ने कुल मिलाकर 100 करोड़ की प्रॉपर्टी बनाई है। जिसमे से सिर्फ इस कोठी की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

https://twitter.com/plus24x7/status/1942586772502036886

अवैध धर्म परिवर्तन के धंधे से कमाए पैसों से छांगुर बाबा ने अपने रहने के लिए ये आशियाना बनवाया था जो अब मिट्टी की धूल के साथ मिल चुका है। ATS का दावा है यह कोठी उसकी महिला मित्र नीतू उर्फ नसरीन के नाम पर है। बाबा ने ही नीतू का धर्मांतरण करके उसे नसरीन नाम दिया था। हालांकि कोठी के 20 कमरे और 40 फीट लंबे और इतने ही चौड़े हॉल को ढहा दिया गया, बाकी की कार्यवाही बुधवार यानि की कल की जाएगी। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।

Leave Your Comment