यूपी के हमीरपुर जिले में एक और किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में अपने ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की अज्ञात लोगों द्वारा फ़ावड़ा से निर्मम हत्या कर दी गई। आपको बता दें की बीते महीने इसी परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें एक महिला की मौत हुई थी और पति आज भी कोमा में है और आज एक बार फिर इसी परिवार के किसान की हत्या कर दी गई, घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
गुस्साएं पीड़ित परिवार ने आहत होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चक्का जाम कर दिया। स्थानीय प्रशासन द्वारा समझाने बुझाने एवं 4 दिन में हत्याकांड का खुलासा का आश्वासन देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
मृतक के भतीजे ने बताया कि पहले भी परिवार में एक हत्या हो चुकी है और पुलिस ने कोई भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं की थी और इसी के चलते एक बार फिर उनके परिवार में उनके दादा की हत्या की गई है। हत्याकांड की चर्चा होते ही क्षेत्र भर में सनसनी फैल गई। और थोड़ी ही देर में वारदात वाली जगह पर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। राठ सीओ ने समझा बुझाकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जल्द ही मामले का जांच कर खुलासा करने का आश्वासन दिया है ।



